सिवनीमध्यप्रदेश

आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान लूघरवाड़ा के किसान, कलेक्टर से लगाई गुहार

फसल बचाने रातभर खेतों की रखवाली कर रहे किसान, बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे

सिवनी में आवारा पशुओं और सुअरों से किसान परेशान, लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Seoni, 25 August 2026
सिवनी यशो:- नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। किसानों का कहना है कि गांव में आवारा पशुओं और सुअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

किसानों ने बताया कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद वे फसलों को बचाने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अधिकांश ग्रामीणों की आजीविका कृषि पर निर्भर है, ऐसे में फसल बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

गोशाला में छोड़े पशु फिर लौट आते हैं

किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गायों से दूध मिलना बंद होने के बाद उन्हें गोशाला में रखने के बजाय खुले में छोड़ देते हैं। इससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। किसानों के अनुसार उन्होंने दो-तीन बार आवारा पशुओं को गौशाला में छोड़ा, लेकिन वे कुछ ही दिनों बाद वापस लौट आए और फिर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने लगे।

हर गांव में बाड़ा बनाने की मांग

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रत्येक गांव में आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित बाड़ा बनाया जाए और उनके रखरखाव की उचित व्यवस्था की जाए। इससे पशुओं को बेसहारा भटकने से बचाया जा सकेगा और किसानों की फसलें भी सुरक्षित रहेंगी।

इसके साथ ही किसानों ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या का तत्काल समाधान किया जाना जरूरी है। यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले पशुओं की रोकथाम की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े :-

जनसुनवाई में समस्या बताई, तत्काल मिली ट्राईसाइकिल; कलेक्टर को धन्यवाद देकर खुशी-खुशी घर लौटे विजेंद्र ठाकुर

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 2250 से ज्यादा रोजगार

“आपके प्रमोशन के साथ मेरा इमोशन जुड़ा है”: CM मोहन यादव का ऐलान- अब साल दर साल नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पदोन्नति

आजादी के 80 साल: क्या आम आदमी को मिली वह आजादी जिसकी कल्पना की गई थी?

https://www.jagran.com/bihar/saran-wild-animal-menace-farmers-in-saran-village-face-ruin-due-to-crop-damage-24025399.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button