सिवनी यशो :- पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के मिशन कर्मयोगी अभियान में कर्तव्यस्थ अधिकारियों और स्टाफ को तकनीकी दक्षता एवं व्यवसायिक कुशलता बढ़ाने हेतु फिंगर प्रिंट, MCU और NAFIS सॉफ्टवेयर पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



