सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप की धूम: खेल, संस्कार और ज्ञान से गूंज रहा पूरा परिसर 🎉
भीषण गर्मी में भी बच्चों का उत्साह चरम पर, योग-प्राणायाम से लेकर कंप्यूटर और म्यूजिक तक सीख रहे जीवन उपयोगी कौशल
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर समर कैंप की धूम-बच्चों का उत्साह
🌞 सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर समर कैंप की धूम: खेल, संस्कार और ज्ञान से गूंज रहा पूरा परिसर 🎉
भीषण गर्मी में भी बच्चों का उत्साह चरम पर, योग-प्राणायाम से लेकर कंप्यूटर और म्यूजिक तक सीख रहे जीवन उपयोगी कौशल
🌹🌹 अभिभावकों ने की समर कैंप की अवधि बढ़ाने की मांग 🌹🌹
Seoni 05 May 2026 सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप के प्रति भैया बहनों एवं अभिभावको में गजब का आकर्षण देखा गया। भीषण गर्मी के बाद भी समर कैंप में भैया बहनों की उत्साह जनक उपस्थित नजर आई । उल्लेखनीय है कि सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में आयोजित इस समर कैंप में भैया बहनों को योग प्राणायाम, कबड्डी, खो खो,
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर समर कैंप की धूम-बच्चों का उत्साह
बैडमिंटन स्केटिंग, विभिन्न भारतीय खेलों जैसे पिट्टू, रस्सी कूद, आइस पाईस, के साथ-साथ संगीत, चित्रकला, रंगोली मूर्ति कला वैदिक गणित, स्पोकन इंग्लिश, कर्सिव राइटिंग, कंप्यूटर शुद्ध लेख, सुलेख, आदि आदि अनेक विधाओं का विषय
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर समर कैंप की धूम-बच्चों का उत्साह
विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। समर कैंप में सिखाए जा रहे यह विभिन्न कौशल, प्रतिभागी भैया बहनों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। इसके साथ-साथ समर कैंप में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को
भारतीय संस्कृति के विभिन्न तत्वों की भी जानकारियां दी जा रही हैं मातृ पितृ भक्ति, देश भक्ति, गुरु भक्ति, भारतीय भोजन का महत्व आदि आदि विषयों पर भी भैया बहनों का प्रतिदिन आचार्य परिवार द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है।
🏫 निरीक्षण एवं आगमन
3 मई 2026 दिन रविवार को उपरोक्त समर कैंप में विद्यालय अध्यक्ष नितिन चौधरी, व्यवस्थापक नूपेश ठाकुर, विवेकानंद बाल कल्याण समिति की साधारण सभा के सदस्य प्रदीप बांगर का भी आगमन हुआ । आपके द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। समर कैंप की गतिविधियों का भी आपके द्वारा गहन अवलोकन किया गया। प्रतिभागियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के प्रति गहरा संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की गई ।
🍽️ अल्पाहार एवं व्यवस्थाएं
आज प्रतिभागी भैया बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था विद्यालय के सह व्यवस्थापक संदीप जी मोरघड़े द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त समर कैंप में सिवनी नगर के विभिन्न विधाओं के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का कुशल मार्गदर्शन किया जा रहा है ।
शिविर में प्रशिक्षक के रूप में सहयोग करने वाले प्रशिक्षकों में सर्वश्री भगवान दास आंधवान, श्रीमती सरिता आंधवान, दिनेश ठाकुर, सुश्री प्रज्ञा नंदनवार, सुश्री दीपाली आत्मपूज्य, महेंद्र पवार, श्रीमती रेखा छावलानी, श्रद्धा दुबे, सुश्री कविता डेहरिया, नरेश सोनी, आदि प्रमुख है।