मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न – संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

“सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्र के लिए संस्कारवान और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है - श्रीमती उइके

Seoni 25 October 2025

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवनी का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह (24–25 अक्टूबर) भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय ने संस्कारयुक्त शिक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित मंत्री संपतिया उइके, सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं अन्य अतिथि
सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न — संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

समापन सत्र की मुख्य अतिथि म.प्र. शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि “सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए संस्कारवान और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है।” उन्होंने विद्यालय की राष्ट्रसेवा भावना की सराहना करते हुए इसे “संस्कार और समर्पण की पाठशाला” बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की। विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक  दिनेश राय मुनमुन, प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे (विद्याभारती महाकोशल प्रांत) और विवेकानंद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक साहू उपस्थित रहे।

🎓 पूर्व छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

समारोह के प्रथम दिवस आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में 1975 से 2025 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने विद्यालय जीवन के संस्मरण साझा किए और अपने आचार्यों को सम्मानित किया।
पूर्व प्राचार्य, आचार्य परिवार और सेवापरिवार को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल से सम्मानित किया गया।

📖 स्वर्ण प्रभा स्मारिका का विमोचन

विद्यालय की 50 वर्षीय यात्रा पर आधारित “स्वर्ण प्रभा स्मारिका” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इस स्मारिका में पूर्व छात्र, आचार्य एवं समिति सदस्यों के लेख प्रकाशित किए गए हैं।

🕉️ संस्कारपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

भैया-बहनों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं —

  • शुभारंभ नृत्य, घूमर नृत्य

  • “सतयुग से कलयुग तक” नाटिका

  • रामलीला और विविधता में एकता

  • “महाराज शिवाजी की पुत्रवधू तारा देवी” पर नाटिका

  • शिव तांडव नृत्य और ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति

इन कार्यक्रमों का निर्देशन श्रीमती कीर्ति ठाकुर, मनीषा तिवारी, सविता विश्वकर्मा, नीलम साहू एवं सहयोगी दीदियों ने किया।

🙏 विद्यालय विकास में योगदान देने वालों का सम्मान

विद्यालय विकास में अमूल्य योगदान देने वाले पदाधिकारियों —
विष्णुप्रसाद अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल, हरिसिंह ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, कृष्णा साहू, पवन साहू, सुभाष नंदनवार, अरुण पटेवार, दुर्गाशंकर श्रीवास्तव, रामकृष्ण साहू, अविनाश पाठक, राजेन्द्र सनोडिया, डॉ. अभिजीत चौहान आदि को स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

🏫 आयोजन समिति एवं संचालन

समारोह के संचालन में विवेकानंद बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई —


अध्यक्ष  दीपक साहू,

उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर,

व्यवस्थापक  नितिन चौधरी,

सह-व्यवस्थापक डॉ. शांतनु शर्मा,

कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी,

सचिव विनीत अग्रवाल (मंटू भैया),

समिति सदस्य प्रवीण मिश्रा,

श्रीमती कल्पना मिश्रा,

डॉ. श्यामसिंह कुमरे,

समीर ठाकुर,

संदीप मोरघडे आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने किया और आभार प्रदर्शन विनीत अग्रवाल (जिला सचिव) ने किया।

http://www.ssmsurajkund.org/vidyabharti.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!