त्योहार आते ही क्यों बंद हो जाता है पानी? सिवनी में फिर बिगड़ी पेयजल व्यवस्था
एक हफ्ते में चौथी बार सप्लाई बाधित, पूर्व में विरोध करने वाले अब जिम्मेदार—विपक्ष भी खामोश
सिवनी जल संकट –
सिवनी यशो:- सिवनी नगर में पेयजल आपूर्ति एक बार फिर बाधित हो गई है, और इस बार भी समय वही है—त्योहार और खास अवसर। सवाल उठ रहा है कि यह महज संयोग है या फिर कोई गंभीर लापरवाही, क्योंकि हर बार नवरात्र, दीपावली या विवाह सीजन जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर ही पानी की सप्लाई ठप हो जाती है।
नगर पालिका द्वारा जारी ताजा सूचना के अनुसार वाटर प्लांट की सप्लाई मेन पाइप लाइन टूटने के कारण 26 मार्च को नगर में आंशिक जलापूर्ति की जाएगी। नागरिकों से एक दिन का पानी संग्रह करने की अपील की गई है।
एक सप्ताह में चौथी बार संकट
चौंकाने वाली बात यह है कि नगर पालिका द्वारा एक सप्ताह के भीतर यह चौथी बार जलापूर्ति बाधित होने की सूचना जारी की गई है। लगातार आ रही तकनीकी खामियां अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
त्योहारों पर ही क्यों बिगड़ती है व्यवस्था?
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार विशेष अवसरों—नवरात्र, दीपावली, वैवाहिक मुहूर्त या चुनाव के समय—ही पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नेतृत्व पर सवाल, विपक्ष भी मौन
नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जो पहले प्रतिपक्ष में रहते हुए जल समस्या को लेकर आंदोलनों की अगुवाई करते थे, अब उनके कार्यकाल में ही लगातार पेयजल व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है।
वहीं, इस पूरे मामले में विपक्ष का मौन रहना भी लोगों को खटक रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि सिवनी जल संकट यही स्थिति बनी रही तो यह जनाक्रोश का बड़ा कारण बन सकती है।
नगर पालिका की अपील
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे एक दिन का पानी सुरक्षित रखें, क्योंकि पाइपलाइन मरम्मत कार्य जारी है और जलापूर्ति आंशिक रूप से ही हो सकेगी।
सिवनी जल संकट – स्थिति बन रही जनाक्रोश का कारण
बार-बार सिवनी जल संकट और समय पर समाधान न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया तो यह मुद्दा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।



