Mon, 19 Oct 2026 | 07:15:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

ठेका भूमि विवाद पहुंचा थाना, कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 05, 2026 07:22 pm / Post views : 35

ठेका भूमि विवाद पहुंचा थाना, कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
शेयर करें:

Seoni 05 June 2026 सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- ग्राम बम्हनी निवासी फीरोज खान ने कृषि भूमि के ठेके को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कान्हीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने ग्राम बम्हनी निवासी रामदयाल इनवाती से कृषि भूमि को चार वर्ष की अवधि के लिए विधिवत ठेके पर लिया था तथा तय की गई पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि का ठेका 16 दिसंबर 2024 से 16 दिसंबर 2028 तक के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये में हुआ था। फीरोज खान का आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बावजूद भूमि स्वामी ने ठेकानामे की शर्तों का उल्लंघन करते हुए उसी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को दोबारा ठेके पर दे दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने खेत की जुताई कर खेती की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व भूमि स्वामी द्वारा पुनः जुताई कराकर जमीन दूसरे व्यक्ति को सौंप दी गई। इसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी बताते हुए उन्होंने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

फीरोज खान का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कान्हीवाड़ा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

[caption id="attachment_46398" align="alignnone" width="150"]कान्हीवाड़ा थाना में भूमि ठेका विवाद की शिकायत दर्ज कराते शिकायतकर्ता फीरोज खान कान्हीवाड़ा में ठेका भूमि विवाद: कार्रवाई नहीं होने पर किसान पहुंचा CM हेल्पलाइन   https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/barabanki/barabanki-dabangs-set-fire-to-shop-by-sprinkling-petrol-in-panipuri-papdi-dispute-revealed-by-cctv-footage/articleshow/130490409.cms[/caption]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें