Mon, 19 Oct 2026 | 05:05:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

करोड़ों खर्च के बावजूद बरकरार जलभराव की समस्या

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2025 08:26 pm / Post views : 188

करोड़ों खर्च के बावजूद बरकरार जलभराव की समस्या
शेयर करें:

छपारा नगर में  निर्माण कार्यों की जांच की उठी मांग

Seoni 28 June 2025 छपारा यशो:- छपारा नगर में प्रदेश शासन द्वारा नगर विकास के लिए आवंटित करोड़ों रुपये खर्च हो जाने के बावजूद जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद की कार्यकारिणी गठन के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ठोस और व्यवस्थित विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़े :-  बस की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

[caption id="attachment_31901" align="alignright" width="138"]छपारा नगर में बारिश के बाद जलभराव से जूझते लोग छपारा में पहली बारिश में जलभराव से प्रभावित सड़कें और नागरिक[/caption]

नाली निर्माण में करोड़ों खर्च, फिर भी जलनिकासी विफल

नगरवासियों का कहना है कि नाली निर्माण में भारी राशि खर्च की गई, लेकिन अधिकांश नालियाँ तकनीकी मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। पहली ही बारिश में कई मोहल्लों में घरों तक गंदा पानी घुस गया, जिससे नागरिकों को गंभीर स्वास्थ्य संकटों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद के इंजीनियरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से नालियाँ जैसे-तैसे बनाई जा रही हैं। कहीं चौड़ी, कहीं संकरी – बिना समन्वय के बनाई जा रहीं नालियाँ न केवल जलनिकासी में असफल हैं, बल्कि शहरी सौंदर्य और नागरिक सुविधा को भी नुकसान पहुँचा रही हैं।

अतिक्रमण हटाने में नाकामी से बिगड़ी योजना

सड़क और नाली निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस पहल न किए जाने के कारण निर्माण कार्य जहाँ जितनी जगह मिली, वहीं कर दिया गया। नतीजतन, नालियाँ और सड़कें समरूप नहीं बन पाईं, जिससे जल बहाव की स्वाभाविक दिशा अवरुद्ध हो गई।

यह भी पढ़े :-< तुलसी नगर पहुंच मार्ग बदहाल, वर्षा पूर्व नहीं हुए सुधार कार्य – जनसुनवाई में नागरिकों ने उठाई आवाज/p>

पुरानी नालियों की अनदेखी बनी बड़ी चूक

नवीन निर्माण के साथ पूर्व निर्मित या अधूरी नालियों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। नागरिकों का मानना है कि यदि नगर परिषद थोड़ा समय निकालकर मौजूदा नाली तंत्र का समुचित रखरखाव करती, तो जलभराव की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती थी।

“प्यास लगने पर कुआँ खोदने” जैसी स्थिति

स्थानीय लोगों ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली "प्यास लगने पर कुआँ खोदने" जैसी हो गई है। वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या पर ध्यान न देना परिषद की विफलता को उजागर करता है।

कर वसूली बनाम सुविधा: सवालों के घेरे में परिषद

छपारा के नागरिक यह भी सवाल उठा रहे हैं कि टैक्स तो सभी प्रकार से वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में सुविधाएँ क्यों नहीं मिल पा रहीं? तीन वर्षों में कोई स्थायी समाधान न निकाल पाने को लेकर नगर परिषद की जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष