Seoni 26 June 2025
सिवनी यशो:- मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर चमारी-आदेगांव मार्ग स्थित पिंडरई तिराहा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मृतक की पहचान राकेश पिता रामलाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी गनेरी (थाना धनोरा) के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथी युवक मामूली रूप से घायल हुआ है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से शव को छपारा अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
छपारा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि विस्तृत जाँच जारी है।
इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की माँग की है।



