धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया

सुबह सहस्त्र अर्चन से लेकर रात्रि में भजन संध्या तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम, परिवार सहित पहुंचने श्रद्धालुओं से अपील

सिवनी में आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया

Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:- नगर के बस स्टैंड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के नित्य पूजन से होगी। इसके साथ ही सुबह 8 से 10 बजे तक भगवान का सहस्त्र अर्चन किया जाएगा। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

शाम को आरती, रात में भजन संध्या

संध्याकालीन कार्यक्रमों के तहत शाम 7 बजे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का नित्य पूजन एवं आरती होगी। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात्रि में विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे।

रात 12 बजे होगा कान्हा का जन्म

भजन संध्या के बीच रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर श्रद्धालु जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाएंगे।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में समय पर पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

श्री राम मंदिर में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय श्रीमहाकाली साधना शिविर 3 और 4 सितंबर को

अन्नदाता सर्वोपरि, किसान कल्याण पर सरकार का विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://www.bhaktibharat.com/bhajan/nand-ke-anand-bhayo#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button