धर्मछिंदवाड़ा

श्री राम मंदिर में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

शस्त्र प्रदर्शन और मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहेंगी मुख्य आकर्षण, मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती के साथ होगा जन्मोत्सव

छिंदवाड़ा श्री राम मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महामहोत्सव, शस्त्र प्रदर्शन और मटकी फोड़ मुख्य आकर्षण

chhindwara 02 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शहर के हृदय स्थल स्थित श्री राम मंदिर में श्री सत्य धर्म मंडल राम मंदिर ट्रस्ट एवं स्वर्णकार समाज सेवा समिति, छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

सत्य धर्म मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल सोनी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे ध्वज वंदन के साथ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पंचामृत महाअभिषेक किया जाएगा। संध्या गोधूलि बेला में भगवान श्रीकृष्ण को नवीन एवं मनमोहक वस्त्र धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

बालक-बालिकाएं दिखाएंगे शस्त्र कला का प्रदर्शन

रात्रिकालीन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव सतीश दुबे (लालाजी) ने बताया कि रात्रि 8 से 10 बजे तक श्री गप्तू उस्ताद बड़ी माता व्यायामशाला के बालक-बालिकाओं द्वारा साहसिक एवं अनुशासित शस्त्र प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

इसके बाद रात्रि 10 बजे से सत्य धर्म रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

10:30 बजे होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता

भजनों के पश्चात रात्रि 10:30 बजे भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में उत्साह है।

मध्यरात्रि 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महाआरती के साथ भगवान के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी और इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से श्री राम मंदिर पहुंचकर जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-गुंडागर्दी करने वालों पर डूंडासिवनी पुलिस का शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार

अन्नदाता सर्वोपरि, किसान कल्याण पर सरकार का विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डेयरियों पर जांच की कार्रवाई, लेकिन घर-घर दूध पहुंचाने वालों की जांच कब?

छिंदवाड़ा से सावनेर तक 6 लेन सड़क की मांग, सड़क परिवहन मंत्री को भेजा पत्र

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%AE%E0%A5%80

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button