सिवनी
Trending

100 डेस्क-बेंच की सौगात: श्रीवनी डेवलपर्स ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

 Seoni 25th July 2025
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक अध्ययन माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “गिफ्ट अ डेस्क” अभियान के अंतर्गत श्रीवनी डेवलपर्स द्वारा 100 डेस्क-बेंच दान किए गए।

यह पहल कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में जनभागीदारी से संचालित हो रही है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र को एक डेस्क-बेंच की सुविधा दिलाना है।

इन स्कूलों को मिला लाभ

श्री अजय राय एवं श्री आशीष पाठक, संचालक मेसर्स श्रीवनी डेवलपर्स द्वारा निम्न 10 शासकीय शालाओं में डेस्क-बेंच वितरित किए गए:

इन सभी स्कूलों में बच्चों को अब पढ़ाई के लिए समुचित बैठने की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी पढ़ाई में भी सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

कैसे जुड़ें ‘गिफ्ट अ डेस्क’ मुहिम से?

इस जन सहयोग आधारित अभियान से जुड़ने के लिए नागरिकगण इस लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात संबंधित जिला कॉल सेंटर आपसे संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करेगा।

उक्त लिंक पर संबंधित स्कूलों की सूची, आवश्यक डेस्क की संख्या एवं फर्नीचर निर्माताओं की जानकारी भी उपलब्ध है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!