राजनीतिसिवनी

भूमि घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, सीएम डॉ. मोहन यादव के खिलाफ जताया विरोध

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सिवनी में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत, इंदिरा भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना

सिवनी कांग्रेस मौन सत्याग्रह – सीएम मोहन यादव के खिलाफ लगाया विरोध प्रदर्शन

Seoni 03 July 2026
सिवनी यशो:-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि घोटाले के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने गुरुवार को इंदिरा भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह आयोजित किया।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सिवनी में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत
सिवनी में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, सीएम मोहन यादव के खिलाफ लगाया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार से जुड़े भूमि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषित तीन दिवसीय मौन सत्याग्रह अभियान के तहत आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े :-नर्मदा संरक्षण का मेगा प्लान: ‘नमन मिशन’ से बदलेगी पूरी घाटी, हर महीने खुद समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव

मौन सत्याग्रह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला संगठन महासचिव हनीफ अंसारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, एडवोकेट पंकज शर्मा, ठाकुर जयकेश सिंह पटेल, ब्रजेश सिंह बघेल, जेपीएस तिवारी, मोहन सिंह चंदेल, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, आजम दीवान अली, तनवीर अहमद, राजिक अकील, यशपाल भलावी, अशोक नरवेती, दुपेन्द्र अमूले, उदय सिंह बघेल, आदित्य ‘मोंटू’ भूरा, विनोद यादव, नितिन डहेरिया, लोकेश ठाकुर, ठाकुर जयप्रकाश सिंह परिहार, डालचंद ‘पप्पू’ पुसाम, सतेन्द्र बघेल, नेपाल सिंह उइके, अदनान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-सिवनी की 30 नवगठित सेवा सहकारी समितियां अब तक नहीं हुईं संचालित, मुख्यमंत्री से शीघ्र व्यवसाय शुरू कराने की मांग

नोट: यह समाचार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

https://www.mpcongress.org/pcc-secretary.php

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!