सिवनीमध्यप्रदेश

एसआई की बेटी निशु ने रचा इतिहास, खेल अधिकारी पद पर चयन

मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी कामयाबी; कुरई में पदस्थ अजय कुमार जायसवाल के परिवार में खुशी की लहर

एसआई की बेटी निशु जायसवाल का खेल अधिकारी पद पर चयन, सिवनी में खुशी

Seoni 27 August 2026
सिवनी यशो:- जिले के कुरई थाना में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ अजय कुमार जायसवाल की बेटी निशु जायसवाल ने अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। निशु का खेल अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी खुशी का माहौल है।

मूलत: छिंदवाड़ा निवासी उपनिरीक्षक अजय कुमार जायसवाल वर्तमान में कुरई थाना में पदस्थ हैं। उनकी बेटी निशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 से प्राप्त की। बचपन से ही निशु का खेलों के प्रति विशेष रुझान रहा और इसी रुचि को उन्होंने अपने लक्ष्य में बदलते हुए लगातार मेहनत की।

कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

निशु जायसवाल ने जून 2025 में आयोजित मध्यप्रदेश खेल अधिकारी चयन परीक्षा में भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और खेल अधिकारी के पद के लिए चयनित हुईं।

निशु की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

परिवार और पुलिस विभाग में खुशी

निशु की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी उपनिरीक्षक अजय कुमार जायसवाल और उनके परिवार को बधाई दी। निशु की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।

यह भी पढ़े:-

नेपाल में फंसे MP के लोगों के लिए सरकार ने खोला कंट्रोल रूम, CM मोहन यादव ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

गुप्त बॉक्स में 320 किलो गांजा, पिस्टल और कारतूस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

बंद कमरे में बवाल, बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म! सर्किट हाउस में ‘हिस्सेदारी’ के हिसाब पर सत्तापक्षी पार्षदों में तकरार

सिवनी के शराब तस्कर चौरई में धराए, 62.28 लीटर शराब और दुपहिया वाहन जब्त

https://hindinews.careers360.com/mppsc-sports-officer-2024-interview-schedule-released-admit-card-issued-on-july-23-at-mppscmpgovin

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button