छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी को नई कलेक्टर शीतला पटले मिलीं, संस्कृति जैन बनीं भोपाल नगर निगम आयुक्त

मध्यप्रदेश में 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के कलेक्टर बदले – जिले में मातृशक्ति की प्रधानता बरकरार

 Bhopal/Seoni, 30 September 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें से 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस फेरबदल में चर्चित भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग (PWD) में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा दिया गया है और उन्हें विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।

भोपाल नगर निगम के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सिवनी को नई कलेक्टर मिलीं

सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन के स्थानांतरण के बाद अब जिले की कमान श्रीमती शीतला पटले को सौंपी गई है। श्रीमती पटले पहले नरसिंहपुर की कलेक्टर थीं और अब उन्हें सिवनी का प्रशासनिक नेतृत्व दिया गया है।

इस बदलाव के साथ सिवनी जिले में महिलाओं की प्रधानता बरकरार है। जिले में कलेक्टर, सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ सहित कई प्रमुख पदों पर मातृशक्ति का नेतृत्व देखने को मिल रहा है।

तबादलों की प्रमुख सूची

  • सुरेश कुमार – कलेक्टर पन्ना → आयुक्त, चंबल संभाग मुरैना

  • शीलेंद्र सिंह – कलेक्टर छिंदवाड़ा → अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास

  • नेहा मारव्या – कलेक्टर डिंडौरी → संचालक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति

  • संजीव श्रीवास्तव – कलेक्टर भिंड → अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी

  • ऊषा परमार – अपर आयुक्त भोपाल संभाग → कलेक्टर पन्ना

  • शिवराज सिंह वर्मा – अपर सचिव नगरीय विकास → अपर आयुक्त, भोपाल संभाग

  • राजेश बाथम – कलेक्टर रतलाम → अपर सचिव, वन

  • रजनी सिंह – श्रम आयुक्त इंदौर → कलेक्टर नरसिंहपुर

  • नीरज कुमार वशिष्ठ – संचालक विमुक्त घुमंतु → कलेक्टर पांढुर्णा

  • शीतला पटले – कलेक्टर नरसिंहपुर → कलेक्टर सिवनी

  • अंकित अस्थाना – कलेक्टर मुरैना → उप सचिव, उद्योग

  • लोकेश कुमार जांगिड़ – कलेक्टर निवाड़ी → कलेक्टर मुरैना

  • चंद्रशेखर शुक्ला – कलेक्टर सिंगरौली → उप सचिव, राजस्व

  • अभय अरविंद बेडेकर – कलेक्टर आलीराजपुर → अपर प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास बोर्ड

  • अजय देव शर्मा – कलेक्टर पांढुर्णा → उप सचिव, राजस्व

  • नीतू माथुर – अपर आयुक्त रीवा → कलेक्टर आलीराजपुर

  • अंजू पवन भदौरिया – सीईओ, जिला पंचायत रायसेन → कलेक्टर डिंडौरी

  • जमुना भिड़े – सचिव, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन → कलेक्टर निवाड़ी

  • संस्कृति जैन – कलेक्टर सिवनी → आयुक्त, नगर निगम भोपाल (साथ ही एमपी मेट्रो का प्रभार)

  • बिदिशा मुखर्जी – अपर प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास बोर्ड → उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

  • किरोड़ी लाल मीना – अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन → कलेक्टर भिंड

  • गौरव बैनल – अपर कलेक्टर इंदौर → कलेक्टर सिंगरौली

  • हरेंद्र नारायण – आयुक्त नगर निगम भोपाल → कलेक्टर छिंदवाड़ा

  • मिशा सिंह – अपर कलेक्टर जबलपुर → कलेक्टर रतलाम

https://gad.mp.gov.in/

Collector Ord 30-09-25

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!