मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अगस्त को आपदा पीड़ितों को राहत राशि करेंगे वितरित, कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आपदा प्रभावितों को मिलेगा लाभ, सिवनी सहित प्रमुख जिलों में NIC केंद्रों से होगा लाइव प्रसारण
Seoni 08 August 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 8 अगस्त 2025, दिन गुरुवार, को प्रातः 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में आपदा पीड़ितों को राहत राशि का वितरण करेंगे।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों के NIC केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोजन स्थल पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
राज्य शासन ने उन जिलों में विशेष प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं, जहां आपदा से अधिक जनहानि और क्षति हुई है।
लाइव प्रसारण इस लिंक पर उपलब्ध रहेगा:
https://webcast.gov.in/mp/cmevents/hi
यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार की आपदा प्रबंधन नीति के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



