छिंदवाड़ाराजनीति
Trending

स्मार्ट मीटर बने ‘ओवर स्मार्ट’: उपाध्याय का आरोप, बढ़े बिलों से जनता परेशान

बिजली बिलों के निराकरण के लिए सब-स्टेशनों में विशेष काउंटर खोलने की मांग, कांग्रेस ने चेताया जनआंदोलन का खतरा

 Chhindwara 10 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में आई भारी वृद्धि को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि –

   स्मार्ट मीटर जनता के लिए ‘ओवर स्मार्ट’ साबित हो रहे हैं और बिलिंग सिस्टम में खामियों के कारण उपभोक्ता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं।

उपाध्याय ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल पहले 150 से 250 तक आते थे, अब वे 1400 से 1800 तक पहुंच गए हैं।

शिकायत करने पर विभागीय हेल्पलाइन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और खपत से अधिक बिल का ठीकरा उपभोक्ताओं के सिर फोड़ दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर का विरोध अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है।

उपाध्याय ने मांग की कि जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जाए और बढ़े हुए बिजली बिलों के निराकरण के लिए विद्युत वितरण उपकेंद्रों पर विशेष काउंटर खोले जाएं।

यह भी पढ़े :- स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जनाक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा

साथ ही, पुराने पावर हाउस में भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु अलग से सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उपाध्याय ने यह भी कहा कि विभाग को एवरेज बिल जारी करने की प्रवृत्ति समाप्त कर, मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिल देना चाहिए।

साथ ही, मीटरों की समय-समय पर मॉनिटरिंग अनिवार्य हो, ताकि उपभोक्ताओं पर अनाधिकृत खपत या बिजली चोरी के फर्जी आरोप न लग सकें।

अंत में, कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि इन विसंगतियों को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जनहित में उग्र आंदोलन करेगा।

📢 हमारे अपडेट्स के लिए जुड़ें:
👉 WhatsApp चैनल जॉइन करें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!