क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

तस्करी वाले वाहन दस दिन में कर दिये जायेंगे राजसत

वनों की सुरक्षा परमात्मा के हवाले और सरकार से ले रहे मोटा वेतन
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, सागौन की तस्करी करते हुये पिकअप और बुलेरों हुये जप्त

Seoni 14 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल के परिक्षेत्र केवलारी में वनों की अवैध कटाई धड़ल्ले से चल रही है जिससे संबंधित शिकायते लंबे समय से सामने आ रही है परंतु विभागीय जिम्मेदार परिक्षेत्र अधिकारी वन संपदा को बचाने के लिये कोई ठोस कार्यवाही करने के वजाए परमात्मा सब देख रहा है कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे है । गत सप्ताह वन संपदा की तस्करी की सूचना परिक्षेत्र अधिकारी को कुछ जागरूक व्यक्तियों द्वारा दी गयी थी परंतु वे कार्यवाही करने के अपेक्षा बेतुकी बाते करते रहे और इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जब उन से चर्चा की तो उन्होंने गोल मोल जबाब देते हुये बताया था जो लकड़ी परिवहन हुई है वह नाको में रखी हुई लकड़ी रेंज पहुँचाई जा रही है । जबकि वह लकड़ी वन माफियाओं द्वारा तस्करी की जा रही थी और इस संबंध में हमारे संवाददाता ने वन विभाग के एसडीओ, डीएफओ, एवं सीसीएफ से चर्चा भी की थी जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि शिकायत मिली है जाँच करायी जा रही है ।

जानकारी के अनुसार उच्च स्तर तक हुई शिकायतों का ही परिणाम है कि विभाग के कान खड़े हुये और वन संपदा की चोरी करने वालों की घेराबंदी की गयी और यह भी स्पष्ट हुआ है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी द्वारा वन माफियाओं को खुला संरक्षण रहा है और वन माफिया जंगलों में बुलेरों और पिकअप जैसे वाहनों से बेसकीमती सागौन की चोरी करते रहे है । वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी वनों की सुरक्षा परमात्मा के हवाले कर सरकार से वेतन पूरा लेते रहे । इस मामले में पिछले दिनों अवैध तस्करी पर वन परिक्षेत्र अधिकारी के बेतुके जबाव पर उच्चाधिकारियों से बात की गयी थी जिसके बाद हुई कार्यवाही में पाया गया कि बेसकीमती सागौन की तस्करी पिकअप और बुलेरों जैसी गाडिय़ों में दिलेरी से की जा रही है । संभावना तो यह भी है कि परमात्मा के भरोसे छोडऩे वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी की इस प्रकार की तस्करी पर मौन स्वीकृति कुछ राज दबाएं हुए है ।

जानकारी के अनुसार रबिवार देर रात वन विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार.पर कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की कटाई और परिवहन करने वाले तस्करों की घेराबंदी कर कार्यवाही की गयी है ।
वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन तस्करी करते पिकअप और बोलेरो वाहन को जप्त किया है।
इन दोनों वाहनों से सागौन की सिल्लियां और कटाई के औजार बरामद हुए हैं।
इस कार्रवाई में 01 आरोपी गिरफ्तार हुआ है अन्य कई आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ व पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दक्षिण वन मंडल केवलारी एसडीओ आर के गुरूदेव ने कहा है कि इन तस्करों की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी की गयी और जो तस्कर भगने में सफल रहे है उनकी तलाश कर उन्हें शीघ्र पकड़ा जायेगा तथा जप्त वाहनों को दस दिन के अंदर राजसात किया जायेगा ।

केवलारी वन परिक्षेत्र में बेजा अवैध कटाई, परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा परमात्मा देख रहा है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!