समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के सख्त निर्देश -लंबित शिकायतें निपटाएं, त्योहारों से पहले खाद्य निरीक्षण तेज करें
किसानों के लिए यूरिया रैक से समय पर आपूर्ति का आदेश
Seoni, 04 August 2025
सिवनी यशो: – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
यह भी पढ़े :- राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संस्कृति जैन के सख्त निर्देश : लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शिकायतों के निराकरण पर सख्ती
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बिना अटेंड की गई और उच्च स्तर पर पहुंची शिकायतों के मामले में वाणिज्य कर विभाग, सीईओ जनपद कुरई और बैंकर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
-
50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के आदेश।
-
सीएम कार्यालय, विभिन्न आयोग और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की विभागवार समीक्षा।
- यह भी पढ़े :- सिवनी जिले को मिला 1442 मीट्रिक टन यूरिया, 4 अगस्त से होगा वितरण प्रारंभ
बीज-खाद आपूर्ति और किसानों को सुविधा
-
कृषि एवं संबंधित विभागों से यूरिया रैक की आपूर्ति की जानकारी लेकर सभी वितरण केंद्रों में समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
-
जे-फॉर्म पोर्टल पर अधिकतम किसानों और कृषि यंत्र प्रदाताओं का पंजीयन करने के आदेश, ताकि किसानों को किराये पर यंत्र आसानी से उपलब्ध हों।
राजस्व प्रकरणों का समय पर निपटारा
-
फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती और बटवारे के लंबित मामलों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश।
-
एसडीएम केवलारी, तहसीलदार उगली, तहसीलदार छपारा और सिवनी को बटवारा प्रकरणों में प्रगति लाने के आदेश।
-
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सतत क्षेत्रीय निरीक्षण के निर्देश।
समग्र ई-केवाईसी और हितग्राही सूची अद्यतन
-
सभी सीईओ जनपद और सीएमओ नगरपालिका को लंबित ई-केवाईसी प्रकरण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
-
पलायन कर चुके परिवारों के समग्र आईडी हटाने और नए हितग्राहियों को जोड़ने का आदेश।
पेंशन प्रकरणों की मॉनिटरिंग
-
सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व पेंशन प्रकरण कार्यालय में भेजने का निर्देश।
-
आपत्ति वाले मामलों में आवश्यक कार्यवाही कर पुनः प्रकरण पेंशन कार्यालय को भेजने के आदेश।
तहसीलदारों को निरीक्षण के निर्देश
त्योहारों के मद्देनजर तहसीलदारों को कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यों का सतत निरीक्षण करने का आदेश।
खाद्य सुरक्षा विभाग को अमानक खाद्य पर कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण तेज करने और अमानक खाद्य बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



