सिवनी

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संस्कृति जैन के सख्त निर्देश : लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्तीकरण और सीमांकन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने पर जोर

Seoni 01 August 2025

सिवनी यशो:-कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित कर न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े :-गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्तीकरण और सीमांकन जैसे लंबित प्रकरणों का न्यायालयवार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों को RCMS पोर्टल पर दर्ज कर निराकृत किया जाए।

सुश्री जैन ने विशेष रूप से बंटवारा प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

गैर न्यायालयीन कार्यों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, उपार्जन केंद्र, खाद-बीज वितरण केंद्र जैसे संस्थानों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि अनुविभागीय अधिकारी प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और संस्थानों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!