Tue, 24 Nov 2026 | 03:41:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना

बच्चियों से मसाज कराने वाली शिक्षिका सुजाता मड़के निलंबित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 12, 2025 11:29 pm / Post views : 303

बच्चियों से मसाज कराने वाली शिक्षिका सुजाता मड़के निलंबित
शेयर करें:

घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, घटना सिवनी शासकीय अजजा इंग्लिस मीडियम कन्या परिसर की

Seoni 12 February 2025 सिवनी यशो:- छोटे छोटे बच्चों को जहाँ हम भगवान का रूप मानते है वहीं बालिकाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान सरकारों के मंत्री तक अपने कार्यक्रमों की शुभारंभ बालिकाओं की पूजा से करते है वहीं स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका बच्चों के साथ जिस निर्लज्जता का व्यवहार वायरल वीडियो में कर रही है वह संपूर्ण शिक्षक समाज को शर्मसार कर रहा है । हालांकि सहायक आयुक्त ने जाँच के पश्चात उक्त शिक्षिका को निलंबित कर दिया है । सिवनी के शासकीय अनूसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर में एक महिला टीचर नन्ही-नन्ही छात्राओं से अपने पैर दबवा रही है। जिसका वीडियो कक्षा में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया। सामने आए वीडियो में टीचर जमीन पर दरी बिछाकर बैठी नजर आ रही है। वहीं, स्कूल के बच्चे महिला टीचर के पैर दबाते दिख रहे हैं। वही दूसरे वीडियो में टीचर कुर्सी में बैठी नजर आ रही है,और छात्राएं टेबल के नीचे बैठकर पैर दबा रहे है। जब छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावको प्राप्त हुई तो अभिभावकों ने महिला टीचर सुजाता मड़के से पूछा तो टीचर अभिभावकों पर भड़क गई और उक्त किसी भी घटना से निर्लज्जतापूर्वक इंकार कर दिया गया एवं अभिभावकों को कहते नजर आयी कि ज्यादा से ज्यादा प्रशासन मुझे यहां से कही और स्थानांतरित करेगा । यहाँ बता दें कि उक्त शिक्षिका इसके पूर्व भी विवादों में रही है । बोरदई कन्या परिसर की अधीक्षिका रहते हुये उनकी काफी शिकायते हुई थी परंतु पूर्व सहायक आयुक्त की मेहरबानी से वे कठोर कार्यवाही से बचती रही है । सिवनी के शासकीय अनूसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर में शिक्षिका का बच्चियों के साथ अत्याचार पूर्ण व्यवहार और अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन न किये जाने के जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त ने जाँच करायी और जाँच प्रतिवेदन के आधार पर सुजाता मड़के को निलंबित कर दिया है । https://youtu.be/3gA-_kNXfms  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें