सिवनी यशो:- दिनाँक 07/12/25 को ग्राम बोरीकलां में आयोजित जिला सिवनी के क्षत्रिय पंवार समाज के
सामाजिक समरसता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिवनी
सुनील मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
अपने उद्बोधन में SP ने उपस्थित पवार समाज कार्यक्रम में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि
वर्तमान समय AI का युग है जहाँ Deepfake वीडियो व फोटो के माध्यम से
नई-नई ठगी पद्धतियाँ सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि
टेक्नोलॉजी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें,
सोशल मीडिया अकाउंट लॉक व 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखें.
महिला सुरक्षा पर बोलते हुए SP ने कहा कि बच्चियों को सोशल मीडिया के अनचाहे प्रभावों में
नहीं आना चाहिए और उन्हें अपनी पढ़ाई व लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
साइबर फ्रॉड के संबंध में SP ने बैंकिंग फ्रॉड, बीमा फ्रॉड, जॉब फ्रॉड,
फर्जी फ्रेंचाइज़ी, सस्ता सामान दिलाने के नाम पर ठगी, लोन फ्रॉड सहित
तमाम धोखाधड़ी के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध
कॉल की सत्यता को अवश्य परखें और आवश्यक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पवार समाज कार्यक्रम में पंवार क्षत्रिय समाज के गणमान्य नागरिक और
लगभग 700 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
https://www.infosecawareness.in/concept/safety-on-cyberstalking?lang=hi


One Comment