all over india – Dainik Yashonati

कबाड़ से कमाल: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ प्रतिमा
Seoni 18 July 2025

सिवनी यशो:- पर्यावरण संरक्षण को रचनात्मक रूप देने की दिशा में पेंच टाइगर रिजर्व ने एक अद्वितीय पहल की है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 3R सूत्र – रिड्यूस, रियूज़ और रिसायकल – से प्रेरित होकर पेंच रिजर्व में लोहे के स्क्रैप से एक विशाल बाघ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ मूर्ति बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े :- 2932 विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप की राशि

उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व ने जानकारी दी कि इस कलाकृति का निर्माण मिशन लाइफ के अंतर्गत जनवरी माह में प्रारंभ किया गया था। इसमें अनुपयोगी लोहे की सामग्रियों जैसे पुरानी साइकिलें, पाइप, जंग लगी चादरें और अन्य विविध स्क्रैप मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। यह बाघ प्रतिमा अब लगभग अपनी पूर्णता की ओर है।

इस अनोखी कलाकृति की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत मेक इन इंडिया के प्रतीक – लोहे के स्क्रैप से बने सिंह की प्रतिमा – से ली गई है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की नवाचारशील सोच को प्रस्तुत किया था। उसी तर्ज पर पेंच में बन रही यह बाघ प्रतिमा न केवल पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक बनेगी, बल्कि स्क्रैप से उपयोगी और भव्य निर्माण की मिसाल भी पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड एकेडमी के अनुसार अब तक विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 8 फीट और लंबाई 14 फीट है। इसके मुकाबले, पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही बाघ मूर्ति 16 फीट से अधिक ऊंची और 36 फीट से भी अधिक लंबी होगी, जो इस क्षेत्र को विश्व रिकॉर्ड दिला सकती है।

यह भी पढ़े :- नशे से दूरी है जरूरी : केंद्रीय विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर में चला जागरूकता अभियान

यह बाघ प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जनजागरूकता का भी प्रतीक बनेगी। आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं; पूरे देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री
Delhi 09 May 2025

दिल्ली यशो:- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। जोशी ने कहा, “मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वर्तमान में हमारे पास सामान्य आवश्यकता से कई गुना अधिक स्टॉक है – चाहे वह चावल हो, गेहूं हो या दालें जैसे चना, अरहर, मसूर या मूंग। कोई कमी नहीं है और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और खाद्यान्न खरीदने के लिए बाजारों की ओर न भागें ।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि वे भ्रामक रिपोर्टों का शिकार न बनें। एक्स पर एक पोस्ट में जोशी ने कहा, ” देश में खाद्यान्न भंडार के बारे में दुष्प्रचार संदेशों पर विश्वास न करें । हमारे पास पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है, जो आवश्यक मानदंडों से कहीं अधिक है। ऐसे संदेशों पर ध्यान न दें। व्यापारी, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता या व्यावसायिक संस्थाएँ जो आवश्यक वस्तुओं के व्यापार में संलग्न हैं, उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति जमाखोरी या भंडारण में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, “उल्लेखनीय है कि वर्तमान चावल का स्टॉक 135 एलएमटी के बफर मानक के मुकाबले 356.42 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) है। इसी प्रकार, गेहूं का स्टॉक 276 एलएमटी के बफर मानक के मुकाबले 383.32 एलएमटी है। इस प्रकार, यह आवश्यक बफर मानदंडों पर मजबूत अधिशेष दर्शाता है, जिससे राष्ट्रव्यापी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।” इसके अलावा, भारत में वर्तमान में लगभग 17 लाख मीट्रिक टन खाद्य तेल का स्टॉक है। घरेलू स्तर पर, मौजूदा पीक उत्पादन सीजन के दौरान सरसों तेल की उपलब्धता पर्याप्त है, जिससे खाद्य तेल की आपूर्ति में और वृद्धि हो रही है ।

चीनी 79 लाख मीट्रिक टन के पिछले स्टॉक के साथ शुरु हुआ। इथेनॉल उत्पादन के लिए 34 लाख मीट्रिक टन के डायवर्जन के बाद उत्पादन 262 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

अब तक लगभग 257 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। 280 लाख मीट्रिक टन की घरेलू खपत और 10 लाख मीट्रिक टन के निर्यात को ध्यान में रखते हुए, अंतिम स्टॉक करीब 50 लाख मीट्रिक टन रहने की उम्मीद है, जो दो महीने की खपत से अधिक है। 2025-26 चीनी सीजन के लिए उत्पादन का पूर्वानुमान भी अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण आशाजनक है।

यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम
भोपाल। यौन अपराधों (sexual crimes) से बच्चों को संरक्षण देने के उद्देश्य से पॉक्सो प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट (Protection of Children from Sexual Offenses Act) (POCSO) अधिनियम बनाया गया है। इस अधिनियम को महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2012 में पॉक्सो एक्ट-2012 के नाम से बनाया है। इस कानून के अर्न्तगत नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीडन, यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड-छाड के मामलों में कार्रवाई की जाती है। इस कानून के तहत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा निर्धारित है। यह अधिनियम पूरे भारत (all over india) में लागू है। पॉक्सो कानून के तहत सभी अपराधों की सुनवाई एक विशेष न्यायालय द्वारा कैमरे (cameras) के सामने बच्चों के माता-पिता या जिन लोगों पर बच्चा भरोसा करता है, उनकी उपस्थित में होती है।

वर्ष 2012 में पॉक्सो कानून के लागू होने के बाद वर्ष 2020 में पॉक्सो अधिनियम में कई अन्य संशोधन (Amendment) के साथ ऐसे अपराधों में मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया गया है।

पॉक्सो अंतर्गत आने वाले अपराध तथा दंड:

-प्रवेशन लैंगिक हमला (धारा3)- कम से कम 10 वर्ष का कारावास, जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है एवं जुर्माना (धारा 4)

-गुरूत्तर प्रवेशन लैंगिक हमला (धारा 5)- कम से कम 20 वर्ष का कारावास, जिसे आजीवन करावास/मृत्यु दण्ड तक बढ़ाया जा सकता है एवं जुर्माना (धारा 6)

-लैंगिक हमला (धारा 7)- कम से कम 3 वर्ष का कारावास, जिसे 5 वर्ष तक के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है एवं जुर्माना (धारा 8)

-गुरूत्तर लैंगिक हमला (धारा 9)- कम से कम 5 वर्ष का कारावास, जिसे 7 वर्ष तक के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, व जुर्माना (धारा 10)

-लैंगिक उत्पीडन (धारा 11)- 3 वर्ष का कारावास की सजा तथा जुर्माना (धारा 12)

-बच्चों का अश्लील उद्देश्यों/पोर्नोग्राफी (pornography) के लिए इस्तेमाल करना (धारा 13)- 5 वर्ष का कारावास तथा उत्तरवर्ती अपराध के मामले में 7 वर्ष का कारावास तथा जुर्माना (धारा 14-1)

-बच्चों का अश्लील उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते समय यौन प्रताडऩा के गंभीर मामले (धारा 14-2)- कम से कम 10 वर्ष का कारावास जिसे आजीवन कारावास/मुत्यु दंड (Life imprisonment/death penalty) तक बढ़ाया जा सकता है व जुर्माना।

-बच्चे का अश्लील उद्देश्यों हेतु इस्तेमाल करते समय गुरूत्तर प्रवेशन लैंगिक हमले के अति गंभीर मामले- (धारा 14-3): सश्रम आजीवन कारावास व जुर्माना।

-बच्चे का अश्लील उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते समय यौन प्रताडऩा के मामले- (धारा 14-4) : कम से कम 6 वर्ष का कारावास, जिसे 8 वर्ष के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, व जुर्माना।

-बच्चे का अश्लील उद्देश्यों हेतु इस्तेमाल करते समय गुरूत्तर लैंगिक हमले के अति गंभीर मामले (धारा 14-5)- कम से कम 8 वर्ष का कारावास जिसे 10 वर्ष के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, व जुर्माना।

-बच्चे से संबंधित किसी भी अश्लील सामग्री को व्यापारिक उद्देश्यों के लिए रखना (धारा 15): 3 वर्ष कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों।

-एक्ट के अंतर्गत अपराध के लिए उकसाने हेतु भी दंड का प्रावधान है जो कि अपराध करने के समान ही है। इसमें बच्चों की यौन उत्पीडऩ हेतु अवैध खरीद-फरोख्त भी शामिल है (धारा 16)

-किसी घटित अपराध की रिपोर्ट न दर्ज करना (धारा 21-1): 6 माह तक का कारावास ( Imprisonment) अथवा जुर्माना (Fine) अथवा दोनों।