छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

2932 विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप की राशि 

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने दिए डमी चेक, सीएम ने वर्चुअल संबोधित किया

Chhindwara 04 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के मेघावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक््रम का आयोजन किया गया शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल कैलाश नगर में आयोजित कार्यक्रम में अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जिले भर के 2932 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल से वीडियों कॉन्फेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :- नर्मदा परिक्रमा : आज भव सागर पार कर नया जीवन मिलने वाला था

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियों को 25-25 हजार रूपए के 2932 छात्रों को यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। कलेक्टर ने इस अवसर पर छात्रों को संबंाधित करते हुए कहा कि यह योजना न केवल विद्यार्थियों को डिजिटल युग से जोडऩे की दिशा में अहम हैं बल्कि उन्हें आगे की पढ़ाइ्र के लिए भी प्रेरित करती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर कलेक्टर अग्रिम कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा नेता विजय पांडे, सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी, भाजपा नेताओं ने दी शुभाकामनाएँ

विधायक बोल- आज शिक्षा की बुनियाद मजबूत हो रही

मुख्य अतिथि विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सार्थक प्रयास कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों की स्थिति में पहले की तुलना में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले का इस वर्ष का परिणाम उल्लेखनीय रहा है, जो शासन की योजनाओं, शिक्षकों के समर्पण और प्रशासनिक सतर्कता का परिणाम है। श्री शाह ने इस सफलता का श्रेय कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की सतत मॉनिटरिंग और गंभीरता को देते हुए उन्हें व जिला शिक्षा अधिकारी को विशेष रूप से बधाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!