eid – Dainik Yashonati

ईद उल फितर की नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर दिया मुबारकबाद
Seoni 31 March 2025

छपारा यशो:- आज 31 मार्च को सुबह 10:00 बजे ईदगाह ओर बड़ी जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई ईदगाह में अल्लामा मौलाना शाकिर हुसैन अशरफी और बड़ी जामा मस्जिद में हाफिज जाकिर रामपुरी साहब ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई नमाज के बाद देश में अमनो अमन की दुआ की गई हाफिज जाकिर रामपुरी साहब ने बड़ी जामा मस्जिद में ओर अल्लामा मौलाना शाकिर हुसैन अशर्फी ने ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तमाम लोगों को ईद की मुबारकबाद दिया

तत्पश्चा सभी ने एक दूसरे से गले लगा कर ईद की मुबारकबाद पेश की आज 31 मार्च को छपारा की ईदगाह और बड़ी जामा मस्जिद और ईदगाह में बड़ी तादाद में लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर ईद की खुशियां मनाएं कौमी एकता के प्रतिक ईदगाह में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी साथ ही छपारा के गणमान्य नागरिक नगर परिषद के उपाध्यक्ष पार्षद प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारीयो ने ईद उल फितर के मुबारक मौके पर बधाई और मुबारकबाद दिया ।

हर्षोल्लास से मनाई ईद , नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई
Seoni 31 March 2025

बरघाट यशो:- सोमवार सुबह ईदगाह में नवाज अदायगी के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। नगर परिषद बरघाट अध्यक्ष इमरता साहू ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। नगर में ईद का त्यौहार बड़े ही शानो शौकत से मनाया गया। ईद की खुशी में शामिल होने ग्रामीण इलाको में भी चहल पहल दिखाई दी मस्जिदों, ईदगाहों में नवाज अदायगी की गई खुशी के इस त्यौहार को सभी मिलजुल सौहार्द पूर्ण मनाया। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर भाजपा नेता अनिल पाठक, नवीन नागभिरे अन्य लोग बड़ी संख्या पर उपस्थित रहे।

ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे, वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन
Seoni 31 March 2025

सिवनी यशो:- देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है । अमन की खुशहाली एवं भाईचारे के इस त्यौहार पर देश भर के ईदगाह में सोमवार को नमाज अदा की गई । वहीं सिवनी में भी ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को लोग बधाई दे रहे थे। हालांकि, कुछ युवकों ने इस दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी. इन लोगों ने इजरायल के विरोध में एवं प्रस्तावित वक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी की इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस से जुड़े आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे इसके बावजूद काफी देर तक इस प्रकार की नारेबाजी होते रही। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के हाथों में वक्फ बिल, फिलिस्तीन के विरोध में तख्तियाँ थी और विरोध में निकला हुआ यह पूरा जुलूस लग रहा था । नेतन्याहू के मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे । मीडिया कर्मियों ने इस अवसर के फोटो एवं वीडियो भी बनाये । पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम फिलहाल क्या एक्सन लिया है स्पष्ट नहीं हो सका है ।

सिवनी सहित देश और प्रदेश के कई स्थानों से जो खबरे आ रही है उसके अनुसार इस बार की ईद प्रेम और भाईचारे के सुखद संदेश, शुभकामनाओं के आदान प्रदान, गले मिलने और सेवइयां खाने तक सीमित नहीं रही। धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों ने भी सुर्खियां बटोरीं। यह सवाल उठता है कि त्योहारों को विरोध प्रदर्शन का मंच बनाया जाना चाहिए या नहीं? क्या वक्फ बिल पर चर्चा संवाद के जरिए होनी चाहिए या सड़कों पर? और सबसे अहम—क्या वैश्विक मुद्दों को भारतीय राजनीति का हिस्सा बनाना सही है?

देश में लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हर आवाज को सुना जाए, लेकिन इसकी आड़ में कट्टरता या उन्माद फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

आज मनायी जायेगी ईद
Seoni 30 March 2025

सिवनी यशो:- भारत में आज रविवार को चाँद के दीदार हो गये है, सोमवार को मुस्लिम समाज ईद का त्यौहार मनायेगा । सोमवार 31 मार्च को ईदुलफितर की नमाज ईदगाह मस्जिद अहले सुन्नत सिवनी में सुबह 09 बजे होगी । और नमाज के पश्चात ईद की खुशियाँ बांटने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा । ईद एक ऐसा त्योहार है जिसे हर मुसलमान धूमधाम और उल्लास के साथ मनाता है। पिछले कुछ दिनों से ईद की तैयारियों में जुटे परिवार चांद दिखने बाद तैयारियों की गति को तेज कर दिया गया है । चांद दिखने की जानकारी के बाद बाजार में खरीददारी बढ़ गयी है ।

आज चाँद नजऱ आने पर 31 मार्च बरोज पीर (सोमवार) को ईद मनाई जाएगी
Chhindwara 29 March 2029

छिंदवाड़ा यशो:- अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी छिंदवाड़ा की जानिब से छिंदवाड़ा शहर व छिंदवाड़ा जिला की समस्त मुस्लिम अवाम को इत्तेला दी जाती हैं कि ईदुलफित्र का चाँद संभवत: 29 रमजान, दिनांक 30 मार्च 2025 बरोज इतवार को चाँद नजऱ आने पर 31 मार्च 2025 बरोज पीर (सोमवार) को ईद मनाई जाएगी और दिनांक 30 मार्च 2025 बरोज इतवार को चाँद नजऱ नहीं आने पर दिनांक 01 अप्रैल 2025 बरोज मंगल को ईद मनायी जायेगी।

ईदुल फित्र की नमाज़ जामा मस्जिद (गोलगंज छिन्दवाड़ा) और नूरी मस्जिद (ऊंटखाना छिन्दवाड़ा) में सुबह ठीक 07:30 बजे अदा की जायेगी, बड़ी ईदगाह में सुबह ठीक 08:00 बजे अदा की जायेगी, छोटी ईदगाह में सुबह ठीक 08:30 बजे अदा की जायेगी और रिसाला मस्जिद में सुबह ठीक 09:00 बजे अदा की जायेगी।

98 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, सरस्वती शिशु मंदिर ने सफलता का रिकार्ड रखा कायम

ईद कब मनायी जायेगी ? 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जायेगी
Seoni 27 March 2025

सिवनी यशो:-इस्लामी पवित्र महा रमजान शरीफ़ 2 मार्च से शुरू हुए थे जो कलेंडर तारीख से एक दिन पीछे चल रहे हैं इस्लामी महा रमजान शरीफ़ की 24 तारीख 24 वा रोजा है जबकि अंग्रेजी तिथि मार्च महा की 25 तारीख है इस लिहाज से अगर उर्दू तिथि चांद 29 सा दिखाई देता है तो ईदुलफितर ईद का पर्व त्यौहार 31 मार्च को मनाया जा सकता है, और अगर उर्दू तिथि का चांद 30 सा होता है तो रमजान शरीफ़ के मुकम्मल 30 रोज़े रखे जाएंगे और ईदुलफितर 1 अप्रैल को मनाई जा सकती हैं।

सूफी समाजिक कार्यकर्ता मंज़ूर रज़ा क़ादरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की रमजानुल मुबारक का आखिरी अशराह शुरू हो गया है जिसमें पाच मुक़द्दस रात जिसे शबे कद्र कहा जाता है जो 21 वी 23 वी 25 वी 27 वी 29 वी शब कद्र के रुप में मनाईं जाती है ज्यादातर मस्जिदों में 27 वी शबे कद्र कों कुरान मजीद हुफफाज ए इकराम द्वारा मुकम्मल कर सुना दिया जाता है, जबकि तराहवी की नमाज़ चांद देखकर शुरू की जातीं हैं और चांद देखकर खत्म की जाती है चांद अगर अपने क्षेत्र में नहीं दिखाई देता है तब एतराफ के क्षेत्रों में अगर चांद दिखाई देता है तो शरई शहादत तस्दीक के बाद ऐलान किया जाता है, इस मौके पर उलमा ए अहले सुन्नत व जमात सुन्नी तंजीम तहरीक का अहम योगदान रहता है।

लिहाजा चांद 29 सा होगा तो ईदुलफितर 31 मार्च बरोज पीर को मनाई जा सकती हैं, और रमजानुल मुबारक के 30 रोज़े पुरे होते हैं तो याने ईदुलफितर का चांद 30 सा दिखाई देता है तो फिर ईदुलफितर ईद का पर्व त्यौहार 1 अप्रैल बरोज मंगल को मनाई जाएगी, इस मौके पर संपूर्ण देश एवं प्रदेश सहित सिवनी जिले भर में सुबह 7 बजे से 9,30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों गांव कस्बों ब्लाकों सहित शहरी क्षेत्र ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार नूर अंबिया मस्जिद पिजारी मोहल्ला मस्जिद रज़ा मस्जिद गौसिया मस्जिद गरीब नवाज मस्जिद ताजुल वरा मस्जिद सहित और भी अन्य मस्जिदों में ईदुलफितर ईद की नमाज़ अदा की जाती है।

इसी प्रकार छपारा केवलारी बरघाट कुरई ख्वासा आदेगाव कानीवाडा भोमा धूमा लखनादौन कहानी घंसौर किंदरई केदारपुर उगली पाडया छपारा जनता नगर बोरदई जिले भर में तमाम मस्जिदों में नमाज अपने तय किये गए वक्त पर नमाज़ पढ़ी जाएगी जों सुबह लगभग 7 बजे से 9,30 बजे तक सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। अमन-चैन शांति सद्भावना आपसी भाईचारे वाले इस पर्व ईदुलफितर कों जिले भर में शांति पूर्वक मनाया जाएगा । आगामी दिनों में बहुसंख्यक समुदाय के भी बड़े पर्व त्यौहार है जिसे देखते हुए समूचे मुस्लिम समाज समाजिक कार्यकर्ता संगठनों धार्मिक नेता धर्म गुरु से अपील है की है कि हमारे देश प्रदेश जिला सिवनी में आपसी भाईचारा कायम रखने गंगा जमुनी तहज़ीब संस्कृति को क़ायम रखने विषेष दुआ करते हुए देश की एकता अखंडता भाई चारा क़ौमी एकता कों बढ़ावा देने का प्रयास करें। ईदुलफितर ईद पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैय वसल्लम ने यतिमो बेहसरा मजलूमों बेवाओं खासतौर पर यतिमो पर सफ्कत का हाथ रख कर दुनियाएं इंसानियत को इंसानियत का पैगाम दिया है।

आगामी दिनों में लगातार त्यौहार पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद सिवनी से अपील है की सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों खासतौर पर ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार ईदगाह मस्जिद जियारत सभी मस्जिदों के आसपास मोहल्ले में साफ-सफाई बिजली पानीं व्यवस्था सुसज्जित बनाने में अहम विषेष रूप से नगर पालिका परिषद छपारा केवलारी बरघाट लखनादौन सहित ग्राम पंचायत व्यवस्था बना कर सहयोग प्रदान करें एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था को लेकर विषेष अपील है खासतौर पर ईदुलफितर ईद के दिन शहरी क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार से जियारत दरगाह तक सुबह से नो इंट्री बस वगैरह के रुट दोपहर 1 बजे तक डायवर्ड करने की अपील की गई है।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हुुआ स्वास्थ शिविर
छिंदवाड़ा यशो:- – हिंदी दिवस और ईद मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर तर्वियत वर्ल्ड विद्यालय में जन सेवा हिताय की तरफ से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 पेशेंट एवं स्कूल के बच्चों का आंखों की जांच एवं दांतों की जांच एवं सभी बीमारियों की जांच कर दवाइयां मुफ्त में बांटी गई ।

इस अवसर पर डॉक्टर पवन नेम जी के मार्गदर्शन में हिंदी के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों द्वारा एक लघु प्रस्तुति दी गई एवं नाटक का आयोजन किया गया साथी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों द्वारा मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुफ्ती मोहसिन साहब द्वारा बच्चों से सवाल जवाब किए गए इस अवसर पर प्रथम स्थान फिजा आयशा हसन रहे द्वितीय स्थान पर अलीशा इस्मा फलक ओवैस जाविया रहे तृतीय स्थान पर अंसब उज़ैर अफ्फ़़ान रहे साथ। ही जन सेवा हिताय के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 16 को
छिंदवाड़ा यशो:-  प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर, गली-मोहल्लों को सजाया गया हैं और प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला त्यौहार कमेटी, टिग्गा मोहल्ला आज़ाद चौक छिंदवाड़ा के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पहले दिनांक 15 सितम्बर 2024 दिन इतवार को दोपहर 02 बजे से बाईक रैली आजाद चौक (टिग्गा मोहल्ला) से निकाली जाएगी। यह बाईक रैली आजाद चौक से निकलकर मटन मार्केट वाली रोड से होते हुए अंजुमन काम्प्लेक्स, इंदिरा तिराहा, अमीत ठेंगे चौक, पुलिस पेट्रोल पम्प वाले रास्ते से होते हुए, ताहिर भाई पान ठेले के पास से, करबला चौक, अकबरी मस्जिद होते हुए वापस आजाद चौक आकर बाईक रैली समाप्त होगी ।

दिनांक 16 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को या गऱीब नवाज़ जुलूस कमेटी के जेरे एहतेमाम जुलूसे मोहम्मदी निकाला जायेगा, जुलूसे मोहम्मदी आजाद चौक से शुरू होगा, जहाँ पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छोटे-छोटे जुलुस शामिल होंगे और फिर यह जुलुस आजाद चौक से शुरू होकर राज टॉकीज, गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टेंड, यातायात थाना, अल्का टॉकीज तिलक मार्केट, गणेश चौक, रॉयल चौक, करबला चौक से होते हुए वापस आजाद चौक पर आकर ख़त्म होगा । इस जुलुस में लाऊडस्पीकर, घोड़े बग्गी, तुगरे आदि शामिल रहेंगे ।

इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड पर ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पहले दिनांक 15 सितम्बर 2024 दिन इतवार को रात 9 बजे से एवं ईद मिलादुन्नबी के दिन दिनांक 16 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से तकरीर का प्रोग्राम होगा इस प्रोग्राम में मुकर्रिरे खुसूशी हजरत जनाब मुफ़्ती ताहिर हुसैन मिस्बाही साहब, कलकत्ता से तशरीफ़ ला रहे हैं, जो कि तकरीर करेंगे । और इसी दिन ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड में सुबह तकरीर से पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की हौसला अफजाई की जाएगी और प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट भी दिए जायेंगे ।

इसी दिन दोपहर 2 बजे से ईदमिलादुन्नबी ग्राउंड में ही बच्चों का तालीमी मुकाबला होगा, और इसी दिन रात्रि में ईदमिलादुन्नबी ग्राउंड में अलफलाह कमेटी के जेरे अह्तेमाम इस्लामी सवालों जवाब का प्रोग्राम होगा ।

ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पहले दिनांक 15 सितम्बर 2024 को गुलिस्ताने हुसैन कमेटी लालबाघ  के द्वारा यातायात थाना के पास ताहिर भाई पान वालो के सामने लंगर का प्रोग्राम रहेगा, दिनांक 16 सितम्बर 2024 को मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने बस स्टेंड में ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी के द्वारा दोपहर 2 बजे लंगर का प्रोग्राम रहेगा, इसी दिन शाम में अली नगर में या ख्वाज़ा गरीब नवाज कमेटी अली नगर के द्वारा लंगर का प्रोग्राम रहेगा एवं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ऊंटखाना, इंदरानगर, रॉयल चौक, राज टाकिज, कमली वाले बाबा की दरगाह के पास और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न दिनांकों में लंगर के प्रोग्राम होंगे । ईद मिलादुन्नबी के दिन शाम 05 बजे से दफ्तर अंजुमन में गरीब बेवाओं को कपडे तकसीम किये जायेंगे ।