”मन की बात” कार्यक्रम का उद्देश्य देश-दुनिया और विकास की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है: संजय पटेल
प्रधानमंत्री की सफल उद्योग नीति के कारण भारत दुनिया के बड़े निर्यातक देशों में हुआ शामिल: अजय सक्सेना
Chhindwara 29 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का अतिमहत्वपूर्ण मन की बात (man kee baat) कार्यक्रम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, युवा नेता एवं सफल उद्यमी अजय सक्सेना एवं जनभागीदार अध्यक्ष भारत घई की उपस्थिति में जिले में कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों के साथ देखा गया।
कार्यक्रम के उपरांत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का विजन अंत्योदय है। श्री पटेल ने बताया कि अंत्योदय का अर्थ होता है, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा वह व्यक्ति जिस सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नहीं है, उसे लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम वर्ष 2014 में प्रारंभ किया गया। ”मन की बातÓÓ कार्यक्रम का उद्देश्य देश-दुनिया की जानकारी, विकास की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता में जनचेतना का संचार करना है।
भाजपा युवा नेता एवं सफल उद्यमी अजय सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर दिशा में विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत दुनिया के लिए सबसे बड़ा बाजार था, लेकिन प्रधानमंत्री की सफल उद्योग नीति के कारण आज भारत दुनिया के बड़े निर्यातक देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्किल डेवलपमेंट के कई कार्यक्रम प्रारंभ करवाए हैं, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, नगर मंडल प्रभारी राकेश माइकल पहाड़े, उप सरपंच रोहनाकलां दिव्यकांत गोलू यादव, कृपाशंकर सूर्यवंशी, तरुण सोनी, मनीष निर्मलकर, जीवीआईटी स्किल डेवलपमेंट के संचालक अभिषेक वर्मा, लर्न आईटी के संचालक राजीव श्रीवास्तव, अंबुजा फाउंडेशन के समन्वयक शैलेन्द्र वर्मा, शेख मुद्दसर, अशोक लिलैंड के समन्वयक अरुण सोनी, सुश्री स्नेहिल, विनायक ठाकुर, उमा इलेक्ट्रॉनिक्स से शुभाष त्रिपाठी, डीके इंस्टिट्यूट से दौलत पटेल, सूर्या अकादमी एंड स्किल डेवलपमेंट के पंकज सूर्यवंशी सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।





