मध्यप्रदेशदेश विदेश

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्राकृतिक खेती को बताया आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम

डॉ मोहन यादव पीएम किसान सम्मान निधि – पीएम किसान की 23वीं किस्त किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का प्रतीक : डॉ. मोहन यादव

Bhopal 20 June 2026
भोपाल यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की धरती से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाना किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

यह योजना किसानों को खेती-किसानी की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता देने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़े :- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को अपनाने पर विशेष बल दिया है। प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह स्वस्थ खाद्यान्न उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने में भी सहायक है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती स्वदेशी मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, आय में वृद्धि होगी तथा कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़े :- मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: आदिवासी विभाग के 24,196 स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

https://mpvidhansabha.nic.in/presentcm.htm

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!