सिवनी

रेत में दबा मिला बाघिन का शव, पांजे एवं दांत गायब

उपसंचालक पेंच टाईगर रिजर्व का दावा, बाघिन की मौत स्वाभाविक

सिवनी 26 अप्रैल 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाईगर रिजर्व में एक बाघिन का शव रेत में दबा मिला । इस बाघिन के चारो पंजे एवं दांत गायब है उसके बाद भी पेंच टाईगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह का कहना है कि बाघिन की मौत प्राकृतिक हुई है। उपसंचालक का बाघिन के मरने का जो कारण बताया जा रहा है वह कई सवाल खड़े करने वाला है ।

पेंच टाइगर उपसंचालक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक 26.04.2025 को रूखड़ परिक्षेत्र के अंतर्गत रुखड बीट में गश्ती दल को मासूरनाला नामक नाले में किसी प्राणी के शव की बदबू आई। बदबू के स्थान की ओर बढ़ते हुए पाया की बदबू जिस जगह से आ रही थी वह एक गहरी खाई के जैसी जगह थी। उस खाई के नीचे पहुंचने पर नाले की रेत में दबा हुआ बाघ का शव दिखा।

शव का लगभग एक तिहाई हिस्सा रेत के बाहर था एवं शेष दो तिहाई रेत के अंदर था। मृत बाघ के शव का टाईगर रिजर्व के फोटो डेटाबेस से मिलान से ज्ञात हुआ है कि यह मादा बाघ है और पहली बार 2016 में वयस्क बाघिन के रूप में कैमरा ट्रैप में पहचानी गई थी एवं हमारे डेटाबेस में इसे क्कहृ 42 क्रमांक दिया गया था। 2016 में इसकी उम्र लगभग 2 से 3 साल थी इस अनुमान से यह वर्तमान में 12 या अधिक वर्ष आयु की थी।

वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में दल द्वारा एन.टी.सी.ए. एस.ओ.पी. अनुरूप ने उक्त बाघिन के शव का शवपरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान किसी भी प्रकार के जहर खुरानी, करंट या गोली लगने के साक्ष्य शरीर पर नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बाघिन की मृत्यु प्राकृतिक रूप से हुई होगी किंतु मृत बाघिन के शव को देखकर वन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कतिपय व्यक्तियों ने उसके चारों पंजे कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काट लिए एवं तीन केनाइन दांत भी उखाड़ लिए।

पोस्टमार्टम के उपरांत हृञ्जष्ट्र के प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, उपसंचालक, पेंच टाइगर रिजर्व एवं भस्मीकरण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष शव का दाह संस्कार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व श्री देवप्रसाद ने उक्त बाघिन के पंजों को काटने वाले और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10000 के इनाम की घोषणा की है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बाबत पुख्ता सूचना हो तो वह कृपया फोन नंबर 7447443015 पर उक्त आरोपियों के बारे में सूचना दें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!