Tue, 24 Nov 2026 | 12:35:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना

रेत में दबा मिला बाघिन का शव, पांजे एवं दांत गायब

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 26, 2025 06:04 pm / Post views : 416

रेत में दबा मिला बाघिन का शव, पांजे एवं दांत गायब
शेयर करें:

उपसंचालक पेंच टाईगर रिजर्व का दावा, बाघिन की मौत स्वाभाविक

सिवनी 26 अप्रैल 2025 सिवनी यशो:- पेंच टाईगर रिजर्व में एक बाघिन का शव रेत में दबा मिला । इस बाघिन के चारो पंजे एवं दांत गायब है उसके बाद भी पेंच टाईगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह का कहना है कि बाघिन की मौत प्राकृतिक हुई है। उपसंचालक का बाघिन के मरने का जो कारण बताया जा रहा है वह कई सवाल खड़े करने वाला है ।

पेंच टाइगर उपसंचालक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक 26.04.2025 को रूखड़ परिक्षेत्र के अंतर्गत रुखड बीट में गश्ती दल को मासूरनाला नामक नाले में किसी प्राणी के शव की बदबू आई। बदबू के स्थान की ओर बढ़ते हुए पाया की बदबू जिस जगह से आ रही थी वह एक गहरी खाई के जैसी जगह थी। उस खाई के नीचे पहुंचने पर नाले की रेत में दबा हुआ बाघ का शव दिखा। शव का लगभग एक तिहाई हिस्सा रेत के बाहर था एवं शेष दो तिहाई रेत के अंदर था। मृत बाघ के शव का टाईगर रिजर्व के फोटो डेटाबेस से मिलान से ज्ञात हुआ है कि यह मादा बाघ है और पहली बार 2016 में वयस्क बाघिन के रूप में कैमरा ट्रैप में पहचानी गई थी एवं हमारे डेटाबेस में इसे क्कहृ 42 क्रमांक दिया गया था। 2016 में इसकी उम्र लगभग 2 से 3 साल थी इस अनुमान से यह वर्तमान में 12 या अधिक वर्ष आयु की थी। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में दल द्वारा एन.टी.सी.ए. एस.ओ.पी. अनुरूप ने उक्त बाघिन के शव का शवपरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान किसी भी प्रकार के जहर खुरानी, करंट या गोली लगने के साक्ष्य शरीर पर नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बाघिन की मृत्यु प्राकृतिक रूप से हुई होगी किंतु मृत बाघिन के शव को देखकर वन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कतिपय व्यक्तियों ने उसके चारों पंजे कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काट लिए एवं तीन केनाइन दांत भी उखाड़ लिए। पोस्टमार्टम के उपरांत हृञ्जष्ट्र के प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, उपसंचालक, पेंच टाइगर रिजर्व एवं भस्मीकरण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष शव का दाह संस्कार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व श्री देवप्रसाद ने उक्त बाघिन के पंजों को काटने वाले और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10000 के इनाम की घोषणा की है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बाबत पुख्ता सूचना हो तो वह कृपया फोन नंबर 7447443015 पर उक्त आरोपियों के बारे में सूचना दें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें