छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
Trending

छिंदवाड़ा में पुलिस की भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर

हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत निकाली गई रैली में जनसैलाब

Chhindwara, 11 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की उपस्थिति और पुलिस की अगुवाई में छिंदवाड़ा में भव्य संगीतमय तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
शहर की सड़कों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज, गूंजते देशभक्ति गीत और “भारत माता की जय” के नारों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से भर दिया।

यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू

रैली का नेतृत्व और मार्ग

  • निर्देशन: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता

  • नेतृत्व: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता

  • प्रारंभ: पुलिस कंट्रोल रूम

  • मार्ग: बस स्टैण्ड → फव्वारा चौक → ईएलसी चौक → परशुराम वाटिका → कलेक्ट्रेड चौराहा → सत्कार चौक → जेल तिराहा → पाटनी चौक → छोटा तालाब → पुलिस लाइन

  • छिंदवाड़ा पुलिस की तिरंगा रैली 2025
    : छिंदवाड़ा में पुलिस की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

रैली में शामिल अधिकारी

  • नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा

  • डीएसपी यातायात रामेश्वर चौबे

  • डीएसपी ललित बैरागी

  • रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी

  • यातायात थाना प्रभारी राकेश तिवारी

  • सूबेदार लोहित शेन्डे

  • पुलिस लाइन और थाना क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी

विशेष आकर्षण

  • पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति की मधुर धुनें

  • नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी हेतु प्रेरणा

  • पूरे जिले के थाना क्षेत्रों में भी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने कहा—
“तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। तिरंगा हमारी एकता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है, जिसे सम्मान और गर्व से लहराना हमारा कर्तव्य है।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button