WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेश

झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा प्रदेश

सिवनी यशो: – जून माह जाते जाते पूरे प्रदेश को तरबतर करते हुये विदा होगा । दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश की शुरूवात कर दी है । पिछले दो दिनों में कई जिलों में झमाझम बारिश ने प्रदेश को तरबतर कर दिया है । शुक्रवार को भी सिवनी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में ेजमकर बादलों ने गरज चमक के साथ बरसात की वहीं प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर सहित अनेक जिलों में तेज बारिश हुई । आने वाले जून माह के अंतिम दो दिन मे भी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश तेज होने के आसार है ।
शनिवार एवं रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलो में गरज चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!