WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी
Trending

हिर्री संगम मेले में नागपुर के चोर गिरोह की करतूत का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार – लाखों के जेवर जब्त

भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ा, वेगन आर कार से फरार होने की कोशिश कर रहे थे आरोपी; महिला का मंगलसूत्र झपटकर किया था चोरी

सिवनी यशो :- उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैनगंगा और हिर्री नदी के संगम तट पर लगने वाले 10 दिवसीय ऐतिहासिक मेले में हर वर्ष जेबकतरों और जेबरात चोर गिरोहों की सक्रियता की चर्चा होती रहती है। बाहरी राज्यों से आने वाले चोर गिरोह इन मेलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

हिर्री संगम मेले में पकड़े गए चोर गिरोह के आरोपी और बरामद सोने के जेवर
हिर्री संगम मेले में नागपुर के चोर गिरोह की करतूत का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार — लाखों के जेवर वेगन आर  जब्त

इस वर्ष भी हिर्री संगम मेले में नागपुर, महाराष्ट्र के सक्रिय चोर गिरोह ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी चोरी के बाद वेगन आर कार क्रमांक MH 40 GA 1190 में बैठकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क भीड़ ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस थाना उगली प्रभारी सदानंद गोदावरे द्वारा पूछताछ करने पर पकड़ी गई महिलाओं के पास से टूटा हुआ चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद किया गया। आगे की तलाशी में आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर, जिनमें सोने की मणि, सोने का पेंडल और बाला मंगलसूत्र शामिल हैं, बरामद किए गए।

 गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने निम्न आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया —

नाम पता / जिला
इंदू पति अबास (35) एमजी नगर, कन्हान, नागपुर
मनी शेंडे पति विदेश शेंडे (30) नागपुर
सरिता उर्फ सली पति रूपेश गायकवाड (30) नागपुर
कुसुम (सुमन) पति अनिल गायकबाड (45) नागपुर
अबास पिता अशोक खड़से (40) नागपुर

पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/25 धारा 304-(2), 61-(2), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 चेतावनी और सुरक्षा व्यवस्था

स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की है।

हर वर्ष चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस चौकी की व्यवस्था,

सीसीटीवी कैमरों और सतर्क पेट्रोलिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!