मध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

पेंच क्षेत्र के होटलों में परोसा जा रहा लापरवाही का स्वाद! गंदगी, मिलावट और नियमों की धज्जियां उजागर

नॉनवेज-वेेज एक साथ, गंदे किचन, सैंपल जब्त; सीमित स्टाफ भी बना बड़ी चुनौती

Seoni 10 January 2026
सिवनी यशो:- पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले देश-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ सामने आया है।

पेंच पार्क क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न होटलों और रिसॉर्ट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी पाई जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि-

पेंच क्षेत्र होटल खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान गंदगी, वेज-नॉनवेज एक साथ रखने और मिलावट के मामले सामने आए

कुछ होटलों के खाद्य लाइसेंस तक निरस्त किए जा चुके हैं, इसके बावजूद लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही।

कुरई क्षेत्र के रिसॉर्ट्स पर औचक छापा

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी द्वारा जिले में सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांच दल ने पेंच पार्क क्षेत्र एवं कुरई स्थित विभिन्न रिसॉर्ट्स का औचक निरीक्षण किया, जहां कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं।

गंदगी, अव्यवस्था और नियमों का खुला उल्लंघन

  • जंगल होम रिजॉर्ट में नॉनवेज, चावल एवं अन्य खाद्य पदार्थ गंदी और अस्वच्छ स्थिति में पाए गए।
  • रिजॉर्ट को सुधार सूचना पत्र (Improvement Notice) जारी किया गया।
  • इमली और चावल के नमूने जांच हेतु जब्त किए गए।
  • तथास्तु रिजॉर्ट से पनीर का नमूना लिया गया।
  • गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट से बड़ी इलायची एवं दालचीनी के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट के किचन में अत्यधिक गंदगी पाए जाने के साथ-साथ वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही स्थान पर रखा गया, जो सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन है। इस पर अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

खाद्य विभाग का कबूलनामा: स्टाफ की भारी कमी

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि-

 जिले और पेंच क्षेत्र में होटलों एवं रिसॉर्ट्स की संख्या अधिक है, जबकि विभाग के पास स्टाफ की भारी कमी है।

सीमित संसाधनों में निगरानी की जा रही है, जिससे कार्यवाही की गति प्रभावित हो रही है।

पेंच क्षेत्र होटल खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान गंदगी, वेज-नॉनवेज एक साथ रखने और मिलावट के मामले सामने आए। सैंपल जब्त, इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए है।

स्वास्थ्य से समझौता नहीं चलेगा

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्वच्छ वातावरण में ही खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण किया जाए।

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई,

जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

बड़े सवाल

  • क्या पेंच आने वाले पर्यटक सुरक्षित भोजन कर पा रहे हैं?
  • क्या सीमित स्टाफ के कारण लापरवाह होटल संचालक बच निकल रहे हैं?
  • क्या अब जांच अभियान को और सख्त किया जाएगा?

यह कार्रवाई एक चेतावनी है,

लेकिन आमजन और पर्यटकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी,

जब निगरानी निरंतर और दंड कठोर होगा।

https://www.facebook.com/watch/?v=736945225438397

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!