Mon, 19 Oct 2026 | 06:34:26 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

नाले पर हो गया अतिक्रमण, अब नाले का पानी घुस रहा निवासियों के मकान में

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 22, 2024 05:13 pm / Post views : 114

नाले पर हो गया अतिक्रमण, अब नाले का पानी घुस रहा निवासियों के मकान में
शेयर करें:

नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरे वार्डवासी परेशान

सिवनी यशो:- सिवनी नगर के महामाया वार्ड में पुलिस स्टेडियम के सामने वाले मुहल्ले में निवास करने वाले परिवार सिवनी नगर पालिका की निरंकुश कार्य प्रणाली से परेशान है । वार्डवासियों ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया है कि वार्ड के समीप बहने वाले नाले पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है और पिछले दो दिनों से अनवरत हो रही बारिश का पानी निकासी न होने के कारण नाले का पानी घरों में घुस रहा है और मुहल्ले में निवासरत व्यक्तियों को बहुत परेशान हो रही है ।      जानकारी में बताया गया है कि मोहल्ले में निवासरत रमन यादव उर्फ बाबू यादव के मकान के पास पूर्व से ही एक नाला था, जिसे संबंधित के द्वारा बंद करते हुये उसपर अतिक्रमण कर मकान निर्मित किया जा चुका है, यादव के द्वारा नाला बंद किये जाने से बरसात का पानी मोहल्ले में निवासरत व्यक्तियों के घर के अंदर आ रहा है, मोहल्ले में निर्मित कच्ची सड़क में लगभग 02 से 03 फिट का गड्डा भी बन चुका है, पानी भराव के कारण स्पष्ट रुप से गड्डा न दिखने से 02 से 03 व्यक्ति गड्डे में गिरकर चोटिल भी हो चुके है, साथ ही पानी भराव के कारण मोहल्लेवासियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारी के संक्रमण के साथ-साथ नजदीक में कृषि योग्य भूमि होने के कारण जहरीले जीव-जन्तुओं का भी भय बना हुआ है, जिसके लिये मोहल्लेवासियों के द्वारा सक्षम अधिकारियों को लिखित रुप से सूचना भी दी जा चुकी है, किन्तु व्यवस्था में न तो किसी प्रकार का सुधार हुआ है, और न ही कोई अधिकारी/कर्मचारी/जनप्रतिनिधि ही मौका मुआयना करने आया है। अत: निवेदन है, कि मोहल्लेवासियो को उक्त समस्या से निजात दिलाई जावे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष