मध्यप्रदेशसिवनी

नेशनल लोक अदालत में संपत्ति एवं जलकर जमा करने पर अधिभार में मिलेगी छूट

13 सितम्बर को मानस भवन में होगा आयोजन

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो:- मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 13 सितम्बर 2025 को मानस भवन, नगर पालिका कार्यालय के समीप नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इसमें करदाताओं को बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करने पर अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ मिलेगा।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से मानस भवन, नगर पालिका कार्यालय सिवनी के पास किया जाएगा।

करदाताओं को मिलेगी अधिभार में छूट

नगर पालिका ने बताया कि-

इस दिन बकाया संपत्ति कर और जलकर की राशि जमा करने वाले करदाताओं को अधिभार में नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।

10,000 से अधिक बकाया होने पर नाम होंगे प्रकाशित

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि –

जिन करदाताओं पर 10,000 या उससे अधिक का बकाया कर शेष है और जिन्होंने राशि नगर पालिका कोष में जमा नहीं की है,

उनके नाम स्थानीय समाचार पत्रों और नगर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक किए जाएंगे

अप्रिय स्थिति से बचने की अपील

नगर पालिका ने सभी करदाताओं से अपील की है कि –

वे 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत (मानस भवन) में पहुँचकर

बकाया करों की राशि जमा करें और अधिभार में छूट का लाभ प्राप्त करें।

https://nalsa.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!