क्राइमसिवनी

सूने घर पर चोरों का धावा, सोना-चांदी के जेवर और नकदी पार

लखनादौन के अयोध्या बस्ती में 2 लाख से अधिक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Seoni 03 August 2025
सिवनी  यशो :- जिले के लखनादौन मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 अयोध्या बस्ती में रात्रि के समय सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा लिए।

यह भी पढ़ें : लखनादौन पुलिस ने 11.70 लाख के गबन मामले में फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर को दबोचा

परिवार के गांव जाने का उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार, घर मालिक प्रेम लाल पटेल के परिवारजन अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे गहने और नगदी चोरी कर ली।
सुबह घर लौटने पर परिजनों ने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
थाना प्रभारी ने बताया —

“प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सोना, चांदी और नगदी समेत लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना के समय परिवार मोहगांव गया हुआ था। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।”

CCTV फुटेज का अभाव

मकान और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के संभावित संदिग्धों और घटनास्थल के सुराग जुटा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!