क्राइमसिवनी

लखनादौन पुलिस ने 11.70 लाख के गबन मामले में फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर को दबोचा

स्पंदना स्पूर्ती फाइनेंस कंपनी के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर पर लोन किस्त और राशि हड़पने का आरोप, फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

लखनादौन यशो :-  लखनादौन पुलिस ने स्पंदना स्पूर्ती फाइनेंस कंपनी के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अनुराग खेमरिया को गबन के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी पर 11,70,712 रुपये के गबन का आरोप है।

शिकायत और आरोप

11 जुलाई 2025 को कंपनी के वर्तमान ब्रांच मैनेजर कैलाश मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अनुराग खेमरिया ने कई महिला लाभार्थियों से लोन की किस्तें और अतिरिक्त रकम लेकर कंपनी में जमा नहीं की।

कुछ मामलों में, जिन लोगों को लोन की आवश्यकता नहीं थी, उनके नाम से लोन पास कराकर राशि वापस ले ली गई।

रकम हड़पने के उदाहरण

गायत्री धुर्वे से ₹22,230, साबरा वी से ₹72,176, सुमिता सेन से ₹80,211, पूजा विश्वकर्मा से ₹47,990, दशोदा बाई भलावी से ₹64,996, सावित्री धुर्वे से ₹69,100, दोपती से ₹80,000 समेत कुल 30 से अधिक लाभार्थियों से राशि लेकर आरोपी ने धोखाधड़ी की। कुल गबन राशि ₹11,70,712 आंकी गई।

पुलिस कार्रवाई

धारा 318(4), 316 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 1 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि गोविंद पटेल, सउनि प्रदीप शर्मा, प्रआर फकीरचंद और आरक्षक लकेश पटले की भूमिका सराहनीय रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!