भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा सिवनी -‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हजारों देशभक्तों की सहभागिता
तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम और एकता का उत्सव - श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 12 August 2025
सिवनी यशो:- भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 10 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर “हर घर तिरंगा” अभियान और “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार, 12 अगस्त को कन्या महाविद्यालय से भाजपा मंडल उत्तर एवं दक्षिण के संयुक्त आयोजन में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।
भारत माता की झांकी के साथ निकली ऐतिहासिक यात्रा
यात्रा की शुरुआत कन्या महाविद्यालय परिसर में भारत माता के पूजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य वीर सेनानियों के स्मारक पर माल्यार्पण से हुई।

यह भी पढ़े :- मंत्री संपतिया उइके ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान का शुभारंभ किया
भारत माता की रथारूढ़ सुंदर झांकी के नेतृत्व में यह यात्रा नगर पालिका चौक, शंकर मढिया, छिंदवाड़ा चौक, मठ मंदिर, दादू मोहल्ला, दुर्गा चौक, गिरजा कुंड, नेहरू रोड होते हुए पुनः कन्या महाविद्यालय पहुँची।

देशभक्ति के नारों से गूंजा सिवनी
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे और राष्ट्रभक्ति गीत पूरे मार्ग में गूंजते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन और विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और महिला कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए।
राष्ट्रप्रेम और एकता का उत्सव
-
श्रीमती मीना बिसेन ने कहा — “यह अभियान देशभक्ति का राष्ट्रीय समारोह है जिसे भाजपा पूरे देश में चला रही है। सिवनी जिले के 27 मंडलों में इसे गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है।
-
हर घर तिरंगा के तहत हर घर, प्रतिष्ठान और संस्था में तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया है।”
उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने की भी घोषणा की। - विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा — “हर घर तिरंगा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की एकजुटता और शक्ति का प्रतीक है।”
आयोजन में रहा अनेक नेताओं और संस्थाओं का योगदान
तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में भाजपा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे और उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सहभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
- यह भी पढ़े :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल छिंदवाड़ा में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
विशाल उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डहेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, अशोक तेकाम, गजानंद पंचेश्वर, आनंद शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती जंघेला, मंडल संयोजक, पार्षद, मातृशक्ति कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे




One Comment