WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, थोटा गुमतरा के युवक की मौत

बफर जोन में दोपहर का हमला, इलाके में दहशत — ग्रामीणों ने बढ़ी सुरक्षा की मांग की

Breaking | पेंच टाइगर रिजर्व

Chhindwara 01 April 2026 छिंदवाड़ा यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। थोटा गुमतरा निवासी महेश मांदेकर की बाघ के हमले में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

 बफर जोन में अचानक हमला, युवक की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश मांदेकर किसी कार्य से बफर क्षेत्र के पास गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों ने बाघ के हमले की पुष्टि की है।

दहशत में ग्रामीण, निगरानी बढ़ाने की मांग

घटना के बाद गुमतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 वन विभाग की अपील — जंगल और बफर क्षेत्र में अकेले न जाएं, सतर्क रहें

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल और बफर जोन में अकेले न जाएं, विशेषकर दिन और शाम के समय सावधानी बरतें। साथ ही शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही घटनाएं मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की ओर संकेत करती हैं, जिस पर गंभीर और दीर्घकालिक रणनीति बनाने की आवश्यकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!