WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

आज नेशनल लोक अदालत में 22 खण्डपीठ करेंगी सुनवाई

 Seoni 13 December 2024
सिवनी यशो:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई-दिल्ली (National Legal Services Authority New Delhi) एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (Madhya Pradesh State Legal Services Authority Jabalpur)  के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर 2024 को सिवनी में नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया जायेगा। जिला मुख्यालय, तहसील न्यायालय केवलारी, घंसौर और लखनादौन के लिये कुल 22 खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य दाण्डिक, सिविल, चैक अनादरण, वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, वैवाहिक मामलें, विद्युत के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया साथ ही बैंक ऋण वसूली, बी.एस.एन.एल. की बकाया वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जायेगा।-

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!