WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ा

एफ.डी.डी.आई. छिंदवाड़ा में मेजर ध्यानचंद जयंती पर त्रिदिवसीय खेल महोत्सव संपन्न

“एक घंटे खेल के मैदान में” थीम पर हुआ आयोजन

Chhindwara 31 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एफ.डी.डी.आई. छिंदवाड़ा परिसर में 29 से 31 अगस्त तक त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक घंटे खेल के मैदान में” रखी गई।

उद्घाटन और पहले दिन की गतिविधियां

खेल महोत्सव की शुरुआत एफ.डी.डी.आई. स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा किए गए मनोरंजन खेलों से हुई। इसमें बोरा दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और पिट्टू जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दूसरे दिन स्कूली बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा

दूसरे दिन छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

  • रस्सी खींचनी (लड़के) : संस्कार वेली स्कूल विजेता, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01 शिफ्ट 01 उपविजेता।

  • रस्सी खींचनी (लड़कियां) : महर्षि विद्या मंदिर विजेता, संस्कार वेली स्कूल उपविजेता।

  • कबड्डी (लड़के) : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 02 विजेता।

  • कबड्डी (लड़कियां) : संस्कार वेली स्कूल विजेता।

  • खो-खो : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01 और 02 के बीच मुकाबला ड्रा रहा।

तीसरे दिन साइकिल रैली और समापन

तीसरे दिन खेल महोत्सव का समापन साइकिल रैली के साथ हुआ।

यह रैली एफ.डी.डी.आई. परिसर से पुलिस ग्राउंड तक निकाली गई और बाद में प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य रैली में भी सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ भाग लिया।

आयोजन समिति और शुभकामनाएं

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र प्रभारी अरित्रा दास ने खेल समिति संयोजक  प्रवीण कड़वे, 

आशीष वानखेड़े,

सुश्री बीना यादव,

सुश्री पूजा राजपूत,

कमलेश कोयलारे सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!