भुआ बिछिया यशो:- नगर के वार्ड क्रमांक 14 में लिटिल फ्लॉवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक रजनीश पांडे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्कूल के छात्र – छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। अतिथियों एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया। स्कूल संचालक रजनीश पांडे ने बताया प्रति वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाता है । उनकी देखभाल की जाती है । वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे, उपाध्यक्ष रणधीर राजपूत एवं पार्षदगण, समाजसेवी संतोष ठाकुर, यूनुस खान, दीपक कटारे, शैलेश अग्रवाल,पत्रकार सुनील गर्ग, अभय चौरसिया, शोभित रावत, ओम प्रकाश सोनी, योगेश यादव, बसंत उमेश कार्तिकेय, धनिया यादव सहित लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों सहित स्कूल संचालक रजनीश पांडे , विजय सार्वे, प्रिंसिपल शांति सोनी ,प्रीति अग्रवाल एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।ें





