सिवनी शहीद स्मारक स्थल पर जिला स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस समारोह सम्पन्न
Seoni, October 21, 2025सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आज पुलिस स्मृति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस बल की शौर्यगाथा और कर्तव्यपरायणता को याद किया गया।विधायक दिनेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन और कलेक्टर शीतला पटले ने शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियाकार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में विधायक दिनेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में ड्यूटी के दौरान सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद हुए 191 पुलिस जवानों की सूची का वाचन किया।विधायक दिनेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन और कलेक्टर शीतला पटले ने शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही जिले के 14 शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। पुलिस बैंड द्वारा शोक सलामी दी गई और सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1959 में हुई थी, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर 10 भारतीय पुलिस जवान चीनी सेना के हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे।इस दिवस का उद्देश्य पुलिस बल के देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा में योगदान को याद करना और उनकी शौर्यगाथा को सम्मानित करना है।https://www.poojanews.com/tribute-to-martyrs-at-police-line-muzaffarnagar-pays-homage-on-police-memorial-day/