सिवनी जिले में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल गठित – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर सभी तहसीलों में निरीक्षण शुरू
🧴 Coldrif व Nestro-DS सिरप की बिक्री रोकने टीमों की तैनाती, दुकानों पर चस्पा हुई सरकारी एडवाइजरी
Seoni 06 October 2025
सिवनी यशो:- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 03 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल गठित किए गए हैं। बच्चों में कफ सिरप के उपयोग से गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह जांच अभियान प्रारंभ किया गया है।

टीआई किशोर वामनकर,
टीआई सतीश तिवारी एवं
बीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार शामिल हैं।
अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार राजस्व,
पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सम्मिलित हैं।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए हैं कि-
सभी दल एडवाइजरी में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जांच करें तथा
किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि –
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संदिग्ध दवाओं की बिक्री या उपयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।”

📍 नगर में मेडिकल स्टोर्स की जांच — छपारा से रिपोर्ट
छपारा: विगत दिनों छिंदवाड़ा जिले में कोल्डड्रिफ और नेस्ट्रो-डीएस कफ सिरप से मासूम बच्चों की असमय मृत्यु की घटनाओं के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार 6 अक्टूबर को नगर के सभी मेडिकल स्टोर्स पर एडवाइजरी चस्पा की गई।
मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दिया जाए। स्थानीय जांच दल में बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती, टीआई खेमेंद्र कुमार जैतवार एवं नायब तहसीलदार शामिल रहे।
वर्तमान में मौसम जनित सर्दी-जुकाम एवं बुखार जैसी समस्याओं के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी लक्षण के पाए जाने पर घबराएँ नहीं, समीपस्थ चिकित्सालय में जाकर जांच एवं परामर्श लें तथा डॉक्टर के निर्देशानुसार ही दवाओं का सेवन करें।
— संवाददाता, दैनिक यशोन्नति



