सिवनी भाजपा कार्यालय में 15 अगस्त को लहराएगा तिरंगा, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी ध्वजारोहण
सुबह 8 बजे होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होंगे शामिल
सिवनी भाजपा कार्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, मीना बिसेन ध्वजारोहण करेंगी
Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- देशभर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी द्वारा भी जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला भाजपा की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह में सहभागिता करने की अपील की गई है।
भाजपा जिला कार्यालय की ओर से जारी सूचना में सभी कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। ध्वजारोहण के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :-
सिवनी में 18 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, विधायक दिनेश राय मुनमुन करा रहे भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस का अनूठा आयोजन, बेटियों ने पतंगों पर उकेरे सपनों के रंग
एक स्टे और सालों की मनमानी! अधिकारी-कर्मचारियों के कोर्ट मामलों पर सरकार की पैरवी सवालों में
सिवनी कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 20 लापरवाह अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2297346®=48&lang=2



