मध्यप्रदेशसिवनी

JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका

तीन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शानदार सफलता, सिवनी की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव

IISER Aptitude Test – सिवनी की अमृता सिंह का तिहरा धमाका, JEE, NEET और IISER में शानदार सफलता

सिवनी यशो :- जिले की होनहार छात्रा अमृता सिंह बघेल ने लगातार तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सिवनी जिले का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर अमृता ने JEE, NEET-UG और IISER Aptitude Test तीनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है।

अमृता ने सबसे पहले JEE परीक्षा में 97.30 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद NEET-UG 2026 में 720 में से 615 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6097 प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों (IISER) के Aptitude Test में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 303 हासिल की।

लगातार तीन राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में सफलता ने अमृता को जिले की मेधावी छात्राओं की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है। उनकी इस उपलब्धि की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

अमृता सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन तथा अपने निरंतर परिश्रम को दिया है। उनकी माता श्रीमती अंजू बघेल और पिता श्री स्वराज सिंह बघेल, जो राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष हैं, ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अमृता की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि अमृता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि न केवल अमृता और उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे सिवनी जिले के लिए भी सम्मान की बात है। उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें:-

किसानों के लिए बड़ी खबर: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में 28 जुलाई तक करें आवेदन, आधुनिक मशीनों पर मिलेगा अनुदान

गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव

MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत

मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: ऑनलाइन पढ़ाई से NEET-UG में 590 अंक, AIR 13,808

https://www.success.com/what-does-success-really-mean-to-you

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button