छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे हुए विभिन्न कार्यक्रम

 

विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे हुए विभिन्न कार्यक्रम - Seoni News
सिवनी यशो:- शुक्रवार 06 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से किये गये विकास कार्यों का प्रदेश स्तरीय वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण का जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक श्री राय के मुख्य आतिथ्य में लखनादौन के तहसील प्रांगण मे आयोजित किया। इस दौरान उपस्थि जनप्रतिनिधियों, आमजनों द्वारा मुख्यमंत्री जी के भूमिपूजन, लोकार्पण एवं उद्बोधन को देखा व सुना गया। इस अवसर पर श्रीमती मालती डहेरिया जी अध्यक्ष जिला पंचायत, दीपक निगम जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लखनादौन, क्षितिज सिंघल जिला कलेक्टर, राकेश कुमार सिंह जिला पुलिस अधीक्षक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों व आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विधायक श्री राय ने मुख्य अतिथि के रुप मे सिवनी नगर मे स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तर/जिला स्तरीय आयोजन मे सहभागिता किया। जहां पर अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर आपका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय मे विधायक श्री राय के करकमलों से क्रिकेट प्रेक्टिस पिच, खेल मैदान, मंच, पुरुष प्रसाधन एवं उद्यान सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण डा रविशंकर नाग प्राचार्य, स्टाफ छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा राशि लान में दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम विधायक श्री राय ने मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वागत बेला मे समस्त अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय के करकमलों से दिव्यांग जनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र टांक, नरेन्द्र ठाकुर, अटल सिंह बघेल, घनश्याम बघेल, श्रीमती आराधना चौरसिया, नमन साहू, जेएस बघेल अधिकारी एवं सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारियों, दिव्यांग जनों, पालकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button