ग्राम चिमनाखारी के ग्रामीणों ने ‘गिफ्ट अ डेस्क’ पहल हेतु निकाली पैदल तिरंगा यात्रा, कलेक्टर संस्कृति जैन का जताया आभार
सरकारी स्कूलों में बच्चों को डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की पहल से शिक्षा के स्तर में सुधार, ग्रामीणों ने जताया उत्साह
Seoni 27 August 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को सुविधाजनक डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट अ डेस्क’ पहल अब सकारात्मक परिणाम दे रही है।
इसी कड़ी में बरघाट विकासखंड के ग्राम चिमनाखारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर जैन का आभार व्यक्त किया।
यह यात्रा ग्राम से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय सिवनी तक निकाली गई।
ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता
ग्रामीणों का कहना था कि इस पहल से न केवल विद्यालयों का माहौल बदला है
बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास और पढ़ाई में रुचि भी बढ़ी है।
यात्रा में महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए।
कलेक्टर संस्कृति जैन ने कलेक्ट्रेट पहुँचने पर सभी का आत्मीय स्वागत किया और संवाद भी किया।
पूर्व सरपंच ओमकार सिंह पटले का बयान
पूर्व सरपंच श्री ओमकार सिंह पटले ने कहा कि “गिफ्ट अ डेस्क” पहल से बच्चों की पढ़ाई में अभूतपूर्व बदलाव आया है।
अब बच्चे आराम से बैठकर पढ़ पा रहे हैं,
जिससे नए प्रवेश भी बढ़े हैं और शिक्षा का वातावरण सकारात्मक हुआ है।
यह भी पढ़े :- बेटी के 9वें जन्मदिन पर पिता ने गिफ्ट किए 10 डेस्क-बेंच, बच्चों के साथ मनाया उत्सव
कलेक्टर जैन का संदेश
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने कहा –
“शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। गिफ्ट अ डेस्क जैसी पहल समाज और प्रशासन के साझा प्रयास का उदाहरण है।
इसमें कम आय वाले लोग भी आपसी सहयोग से आगे आए हैं। हर ग्राम की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे।”
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक बच्चों की क्षमता बढ़ाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करें और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें।
सम्मान समारोह
इस अवसर पर

आभार पत्र देकर सम्मानित किया।
साथ ही प्राथमिक शिक्षक रामेश्वर राहंगडाले और जनशिक्षक सुरेंद्र गौतम को –
शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया।




One Comment