बेटी के 9वें जन्मदिन पर पिता ने गिफ्ट किए 10 डेस्क-बेंच, बच्चों के साथ मनाया उत्सव
आर्या राय ने स्कूल के बच्चों संग मनाया यादगार जन्मदिन
Seoni, 29 July 2025
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित “गिफ्ट अ डेस्क” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।
विद्युत विभाग सिवनी के कार्यपालन अभियंता सुभाष राय ने अपनी बेटी आर्या राय के 9वें जन्मदिन के अवसर पर अपने पैतृक ग्राम डोकररांजी (खैरापलारी) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 10 नग डेस्क-बेंच गिफ्ट किए।
यह भी पढ़े :-<100 डेस्क-बेंच की सौगात: श्रीवनी डेवलपर्स ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी/p>
आर्या राय, जो सेंट फ्रांसिस स्कूल सिवनी की चौथी कक्षा की छात्रा हैं, ने स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें पेन-पेंसिल व स्टेशनरी सामग्री भेंट कर खुशियां साझा कीं।
इस दौरान श्री राय ने विद्यार्थियों को स्कूल में नियमित आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा भी दी।
विद्यालय के बच्चों में डेस्क-बेंच मिलने की खुशी स्पष्ट दिखी, और पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
यह भी पढ़े :- गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच
‘गिफ्ट अ डेस्क’ अभियान से ऐसे जुड़ें
जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों और आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
नागरिक इस लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर स्कूलवार डेस्क की आवश्यकता और फर्नीचर निर्माताओं की सूची भी उपलब्ध है।



