क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
Trending

नाबालिको को बेचने खरीदने वाला गिरोह पकड़ाया

पुलिस ने किया खुलासा,गुरैया से ले गए युवती को, दमोह में 80 हजार में बेचा; तीन गिरफ्तार

Chhindwara 19 July 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा के गुरैया गांव से एक नाबालिक को खाना बनाने के नाम पर ले जाकर दमोह जिले में 80 हजार में बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरैया निवासी महिला ने पुलिस को रिपोर्ट की थी कि उसकी बेटी को उनके गांव में रहने वाले रितेश और उसकी पत्नी निधि यादव ने खाना बनाने के लिए ले कर गए और चार दिन तक नहीं लौटे।

मामला संज्ञान में आते ही छिंदवाड़ा एसपी अजय पाण्डे, एएसपी आयुष गुप्ता (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में सीएसपी अजय राणा के द्वारा सघन जांच के निर्देश दिए गए। देहात टीआई जी.एस.राजपूत की टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए मुखबिर तंत्र एंव सायबर सेल की मदद से गायब नाबालिक युवती को ग्राम नीमखेडा जिला दमोह से अपने कब्जे में किया।

पूछताछ पर अपहर्ता द्वारा गुरैया के रहने वाले रितेश यादव एवं उसकी पत्नि निधि यादव के साथ मिल कर सागर की एक महिला दलाल की मदद से अपहर्ता को बरमान में दमोह जिला के कमलेश लोधी को 80 हजार रूपये में बेच दिया था। देहात पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता एंव संदेशीलता को देखते हुये तत्काल आरोपियो को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका देहात टीआई जीएस राजपूत, उनि वर्षा सिंह, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर.801 मंगलसिंह, सायबर सेल प्र. आर. 811 नितिन, 542 आदित्य आर. 779 सौरभ बघेल आर. 640 महेश म.आर.320 रानू म.आर. 264 प्रमीला की रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button