छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

बदला मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी, मौसम में आयी ठंडक

सिवनी यशो:-मध्य प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। प्रदेश के अनेक जिलों में बूंदाबांदी होने से मौसम में एकाएक ठंडक महसूस की जा रही है । आगामी दिनों में मौसम विभाग ने डेढ़ दर्जन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया था । सिवनी जिला सहित अन्य जिलों में रबी फसल के लिये इस हल्की बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा है । किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर बैठा है । आसमान में बादल तो आ रहे है परंतु बारिश नहीं होने से निराशा बनी हुई है ।
हालांकि मध्य प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है । इसके अलावा कई स्थानों पर शीत लहर का प्रभाव बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है मौसम में हुए परिवर्तन को लेकर किसान खुश है. किसानों का मानना है कि बारिश से रबी की फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
मध्य प्रदेश में रविवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसके कारण मौसम में और ठंडा घुल गई. उज्जैन संभाग के रतलाम, मंदसौर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एमपी के डेढ़ दर्जन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि बारिश के साथ-साथ मौसम में और भी ठंडा के बढ़ेगी. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान नीचे गिर सकता है । जिले के किसनों का कहना है कि रबी की फसल में हल्की बारिश का अच्छा प्रभाव पड़ेगा. वर्तमान में किसानों ने मध्य प्रदेश में काफी मात्रा में चना और गेहूं बोया है । नहरों से पानी पानी छूटने का इंतजार भी किया जा रहा है । किसानों का कहना है कि अभी गेहूं और चने को पानी की आवश्यकता है नहरो एवं अन्य जल स्रोतो की अपेक्षा आसमान से गिरने वाली बारिश किसानों के लिए अधिक लाभप्रद मानी जाती है ।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक एमपी में 18 से ज्यादा जिले से हैं जहां पर बारिश की संभावना है. इनमें सतना, रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, शिवपुरी आदि जिले शामिल है । इसके अलावा सिवनी सहित अन्य जिलों में पिछले दो दिनों से बादलों का डेरा है यहाँ भी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे है ।
प्रदेश के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गयी है । आम आदमी गरम कपड़ों में लपट कर घर से बाहर कदम रख रहा है । हालांकि रविवार को दोपहर के समय तेज धूप थी परंतु शाम होते होते बादल आसमान में दिखाई दे रहे थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!